फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के देवास में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, रेस्क्यू आॅपरेशन जारी

Sat, 10 Mar 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के देवास में शनिवार को एक चार साल का बच्चा 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। यह घटना खातेगांव के पास उमरिया गांव की है। बच्चे को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वह 27 फुट पर जाकर फंस गया है। उसे नली के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम बच्चे को बाहर निकालने में लगी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कांजीपुरा के रहने वाले भीम सिंह कोरकू की पत्नी रेखा अपने तीन बच्चों रोशन, नैतिक और चेतन के साथ उमरिया आई थी। बच्चों को खेलता छोड़कर वह खेत पर काम करने लगी। इस दौरान बच्चे खेलते हुए पड़ोस में हीरालाल के खेत में पहुंच गए, जहां 40 फीट गहरा बोरवेल खुदा पड़ा था। जिसमें खेलते वक्त चार वर्षीय रोशन जा गिरा। 
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें