फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: 5वीं और 8वीं का रिजल्ट rskmp.in पर जारी हुआ, 12 साल बाद बोर्ड परीक्षा के समान मूल्यांकन

Fri, 13 May 2022 03:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के शासकीय विद्यालयों की कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम शुक्रवार दोपहर 3 बजे घोषित किए। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी, राज्य शिक्षा केन्द्र में पेार्टल पर क्लिक कर परिणाम जारी किए। 
विज्ञापन
5वीं और 8वीं परीक्षा के परिणाम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शासकीय विद्यालयों की कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम जारी। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी, राज्य शिक्षा केन्द्र में पेार्टल पर क्लिक कर परिणाम घोषित किए। 
विज्ञापन

 
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने बताया कि कक्षा पांचवी की परीक्षा में लगभग 8.26 लाख और कक्षा 8 की परीक्षा में लगभग 7.56 लाख बच्चे सम्मिलित हुए हैं। ये सभी बच्चे अपना परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र पोर्टल की पब्लिक लिंक https://www.rskmp.in/BoardExam/Result/StudentResult.aspx पर अपना समग्र आई.डी. डालकर देख सकते हैं। साथ ही शिक्षकगण अपनी कक्षा का विद्यार्थीवार एवं प्रभारी शिक्षक/हेडमास्टर अपने स्कूलों का विद्यार्थीवार और कक्षावार परिणाम भी राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल www.rskmp.in पर अपनी लॉग इन के माध्यम से देख  सकते हैं।  हालांकि परिणा जारी होने के बाद लिंक नहीं खोलने की समस्या भी सामने आई।      
 
बता दें करीब 12 वर्षों बाद प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक मूल्यांकन, बोर्ड परीक्षाओं के अनुरूप आयोजित किया गया है। जिसमें राज्य स्तर से परीक्षा प्रश्न पत्रों का निर्माण, नजदीकी स्कूलों में परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण, दूसरे स्कूलों और दूसरे जिलों में कॉपियों का मूल्यांकन तथा केन्द्रीकृत तथा ऑनलाइन परिणाम जैसी प्रक्रियाऐं अपनाई गई हैं। इसके साथ ही शिक्षा का अधिकार कानून में किए गए संशेाधन के आधार पर इस वर्ष से वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में कक्षोन्नति, पूरक परीक्षा और अनुर्तीण होने पर उसी कक्षा में रोके जाने के प्रावधान भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें