फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: लोकसभा अध्यक्ष के नाम पर फ्रॉड करने वाले 3 बदमाश ओडिशा में पकड़ाए, प्रज्ञा समेत 30 सांसदों को भेजा था मैसेज

Wed, 11 May 2022 06:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नाम से भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत देश के 30 सांसदों को मैसेज भेजने वाले ठगों को ओडिशा क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में लोकसभा स्पीकर ने शिकायत की थी।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नाम से भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत देश के 30 सांसदों को मैसेज भेजने वाले ठगों को ओडिशा क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में लोकसभा स्पीकर ने शिकायत की थी। जिन ठगों को पुलिस ने पकड़ा है, उन्होंने ही साध्वी प्रज्ञा को भी मैसेज भेजा था, इसकी जांच की जा रही है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने ओडिशा पुलिस से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

 
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को दो मई को उनके मोबाइल पर  9480918183 नंबर से मैसेज आया। जिसमें लिखा था हैलो प्रज्ञा कैसी हैं आप? अभी कहां हो? सांसद ने नंबर की प्रोफाइल फोटो देखी तो उसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की फोटो लगी थी। कुछ देर बाद चेक किया तो उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की फोटो दिख रही थी। पहले भी साइबर अपराध का शिकार हो चुकी सांसद ने मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। चार मई को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट किया कि कुछ शरारती तत्वों ने उनके नाम से वाट्सअप का फेक अकाउंट बना लिया है, जिसमें 7862092008, 9480918183 और 9439073870 नंबर का उपयोग किया गया है। उन्होंने इन नंबरों से सतर्क रहने की अपील की।

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को तीन नंबरों में से एक नंबर 9480918183 नंबर से मैसेज आया था। उन्होंने शरारती तत्वों पर कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच को शिकायत की थी। सहायक पुलिस आयुक्त सायबर अक्षय चौधरी ने बताया कि ओडिशा क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। भोपाल सांसद ने क्राइम ब्रांच को शिकायत की थी। हमने ओडिशा क्राइम ब्रांच से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें