फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः ट्रक से टकराई बस 12 मरे, 30 घायल

Sat, 19 Mar 2016 02:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को मध्यप्रदेश में हुए एक दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए। हादसा धार जिले में उस समय हुआ जब सवारियों से भरी एक बस तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। 
विज्ञापन


हादसा जिले के करोली गांव के निकट हुआ। सवारियों से भरी बस शुक्रवार दोपहर कुछी से धामनोद जा रही थी। इसी बीच मनावर थाना क्षेत्र के सिंघाना टोल बूथ के निकट बस सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। 

हादसे के बाद कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मरने वालों में तीन महिलाओं सहित ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। 
विज्ञापन


हादसे में कुल 12 लोगों की मौत हुई जबकि 30 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज मनावर और बरवानी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इंदौर के आयुक संजय दूबे ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्‍थानीय प्रशासन ने तत्परता से बचाव अभियान चलाया। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें