छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाई
- फोटो : Social Media
भोपाल के श्रमोदय स्कूल के 10वीं के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगा ली। स्कूल परिसर में स्थित हॉस्टल में छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय छात्र अभिषेक चढ़ार मूलत: टीकमगढ़ का रहने वाला था। वह खजुरी सड़क के मुगालिया छाप स्थित श्रमोदय स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। वह स्कूल परिसर में बने हॉस्टल में ही रहता था। शनिवार को अभिषेक कक्षा में आया था। दोपहर में हॉस्टल चला गया। कक्षा में नहीं लौटने पर टीचर ने उसको देखने के लिए भेजा। हॉस्टल में अंदर से कमरा बंद था। अंदर झांक कर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका था।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची खजुरी सड़क थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। छात्र के परिजनों का सूचना दे दी गई। बच्चे ने फांसी लगाने का कदम क्यों उठाया जैसे सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही हैं।