फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय सत्र, 61 सदस्य रहेंगे मौजूद

Mon, 21 Sep 2020 08:12 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा - फोटो : amarujala
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिनी सत्र आज सोमवार को होगा। इस सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ 17 मंत्री और शामिल होंगे। हालांकि दूसरे 17 मंत्री सदन में उपस्थित नहीं होंगे। सदन मे इस बार पक्ष-विपक्ष के 61 सदस्यों और मंत्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन



सदन में बैठने वाले पक्ष-विपक्ष सदस्यों की पहले 58 नामों की सूची दी गई थी लेकिन बाद में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के एक सदस्य और तीन निर्दलीय विधायकों के नामों को जोड़ा गया। अब कुल मिलाकर सदन में 61 सदस्यों के बैठने की उचित व्यवस्था बनाई गई है।

बता दें कि अब तक मध्यप्रदेश विधानसभा सदन के 44 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को होने वाले एक दिवसीय सत्र में बीते दिनों आए छह अध्यादेश रखे जाएंगे। इस सत्र में वर्चुएल और वास्तविक दोनों तरीके से सदस्य विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने बताया कि सदन में सीमित संख्या में सदस्यों को बुलाया गया है और अन्य सदस्यों के लिए डिजिटल माध्यम से जुड़ने की तैयारी की गई है। शर्मा ने बताया कि इसके लिए हर जिले में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के कार्यालयों में व्यवस्था की गई है।

शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सत्र की सभी व्यवस्थाएं कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार हो। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा है विधानसभा में प्रवेश करने से पहले मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल सुनिश्चित करें। इस सत्र में बजट पास किया जाना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें