फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र में घटेंगे रसोई गैस सिलेंडर के दाम

Fri, 22 Feb 2013 02:23 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में रसोई गैसे के दाम घटने वाले हैं। राज्य के वित्त मंत्री राघवजी ने आज वित्त वर्ष 2013-14 के लिये बजट पेश करने के दौरान रसोईगैस सिलेंडर पर लगने वाले राज्य कर में कमी की घोषणा की है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री राघवजी ने विधानसभा में 92,019.10 करोड़ रूपयों के कुल प्राप्तियों के अनुमान का वार्षिक बजट पेश किया। वित्तमंत्री के अनुसार बजट में 72.24 करोड़ रूपये के अधिक रहने की संभावना जताई गयी है।

आने वाले चुनावों के मद्देनजर रसोईगैस सिलेंडर पर लगने वाले राज्य कर में की गई कमी के अलावा अनेक घोषणाएं की गई हैं। बजट में कृषि, बिजली, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण, ग्रामीण विकास और अन्य ढांचागत सुविधाओं के विकास पर भी खासा ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने अपने डेढ घंटे से अधिक समय के बजट भाषण में बताया कि वर्ष 2013-14 के दौरान 92,019.10 करोड़ रूपयों की कुल प्राप्तियां और 91,946.86 करोड़ रूपयों के कुल व्यय का अनुमान है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें