भोपाल एयरपोर्ट पर लोकसभा अध्यक्ष की अगुवानी करने पहुंचे मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज राजधानी भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर हैं। लोकसभा अध्यक्ष बिरला विधानसभा के मानसरोवर सभागार में विधानसभा की ओर से आयोजित संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार (2021) वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे।
बता दें बीते 12 सालों से संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कारों का वितरण बंद था। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की पहल पर इस साल से इनका वितरण फिर से शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे विधानसभा में आयोजित होगा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेता, प्रतिपक्ष कमलनाथ भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं पुरस्कार वितरण के बाद दोपहर 3:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम निवास पर हाई टी निवास देंगे।