फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मध्यप्रदेश: छह माह में रिटायर होने वाले अफसर चुनाव से रहेंगे दूर, सतना के एसपी भी हटे 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 16 Mar 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

चुनाव आयोग ने आदेश दिया है जो अधिकारी छह माह में सेवानिवृत होने वाले हैं और चुनावी ड्यूटी में लगे हैं, उन्हें इस काम से हटा दिया जाए। जिसके बाद मध्यप्रदेश सरकार इस समय अवधि में सेवानिवृत होने वाले चार आईपीएस अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी से हटाने की तैयारी कर रही है।



इन अफसरों में होशंगाबाद आईजी केसी जैन और तीन डीआईजी इंदौर ग्रामीण के धर्मेंद्र चौधरी, छिंदवाड़ा डीआईजी जीके पाठक और भोपाल ग्रामीण के डीआईजी केबी शर्मा शामिल हैं। जैन और शर्मा जुलाई 2019 में सेवानिवृ होंगे। जबकि चौधरी और पाठक जून 2019 में सेवानिवृत होंगे। आयोग के आदेश की कवायद शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। 


चुनाव आयोग को इन अधिकारियों के स्थान पर पदस्थ किए जाने वाले अधिकारियों के नाम भी भेज दिए गए हैं। वहीं अगले दो से तीन दिनों में नई नियुक्ति के आदेश भी जारी हो सकते हैं। आयोग में तीन-तीन नामों का पैनल भेजा गया है।

बढ़ते अपराधों के कारण एसपी को हटाया

सतना में बच्चों के अपहरण और हत्याओं को लेकर चुनाव आयोग से एसपी को लेकर शिकायत की गई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने शुक्रवार को एसपी संतोष सिंह गाैर को हटा दिया। उन्हें एआईजी पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।



वहीं अब सतना का नया एसपी पुलिस मुख्यालय से आईपीएस अफसर रियाज इकबाल को बनाया गया है। एसपी को हटाने के लिए कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने शिकायक की थी। उनका कहना है कि एसपी गाैर कानून व्यवस्था संभाल नहीं पा रहे हैं और उन्हें जिले से हटा देना चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next