फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Mp Live: राजधानी भोपाल में पीएम मोदी का रोड शो, हाथ हिलाकर जनता का किया अभिवादन

Wed, 24 Apr 2024 08:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

PM modi in MP visit Live Updates In Hindi: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है, इससे पहले आज पीएम मोदी प्रदेश के दौरे पर हैं। वे सागर और हरदा में सभा और भोपाल में रोड शो करेंगे। पढ़िए पल-पल की अपडेट...।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:06 PM, 24-Apr-2024

रोड शो की तस्वीर

07:56 PM, 24-Apr-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो रोशनपुरा पहुंचा

07:47 PM, 24-Apr-2024

पीएम मोदी के साथ सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

विज्ञापन
07:46 PM, 24-Apr-2024

पीएम मोदी ने भोपाल में शुरू किया रोड शो

07:34 PM, 24-Apr-2024

भोपाल में रोड शो से पहले की तैयारी

विज्ञापन
05:49 PM, 24-Apr-2024

हरदा में पीएम मोदी बोले
हरदा में पीएम मोदी ने कहा कि मैं बैतूल की पवित्र धरती से मां नर्मदा और मां ताप्ती को प्रणाम करता हूं। देश में इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर एक अलग ही उत्साह है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा हरदा तो देश और एमपी की हृदयस्थली है और हृदय से मिला आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता। ये क्षेत्र भी पूरे देश में सुर से सुर मिला रहा है। देश के हर कोने में एक ही सुर है और एमपी में भी एक सुर है वो ये कि फिर एक बार मोदी सरकार। 

मैं आपसे कुछ मांगने आया हूं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों पहले मोदी जब आता था तो कुछ ना कुछ लेकर आता था। इनता ही नहीं कुछ ना कुछ देने भी आता था, कभी ये योजना, कभी वो योजना, जबकि आज मैं देने के लिए नहीं आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपसे कुछ मांगने के लिए आया हूं। सर झुकाकर मांगने के लिए आया हूं, मेरे लिए नहीं बल्कि आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मांगने आया हूं। मैं आपसे विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कुछ मांगने के लिए आया हूं और मैं आपसे मांगता हूं आपका आशीर्वाद, आपका ये आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी पूंजी है। मैं आपसे यही मांगने आया हूं कि कमल के बटन को दबाकर एक बार फिर मोदी को सत्ता में लाइये।  
 

03:31 PM, 24-Apr-2024

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज सागर की धरती पर जनसमर्थन का सागर उमड़ा है। पिछली बार आपने यहां से भाजपा को रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज करवाई थी। सागर ने फिर मन बना लिया है, फिर एक बार मोदी सरकार साथियों…देश के विकास के लिए एक मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है, ये मध्य प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते है।

एमपी में विकास तब हुआ जब भाजपा आई
पीएम मोदी ने कहा कि विकास तब होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो, इसलिए देश हो या मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय में एमपी की पहचान बीमारू राज्य की थी। आज वही मध्य प्रदेश भाजपा की सरकार में विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में केन बेतवा लिंक योजना का एतिहासिक काम शुरू हो गया है। एमपी में अच्छे हाइवे का नेटवर्क बनाया जा रहा है। नर्मदा प्रगति पथ और विंध्य प्रगति पथ और मध्य भारत प्रगति पथ हो बुंदेलखंड प्रगित पथ अब नए मध्य प्रदेश की पहचान बन रहा है।  

02:48 PM, 24-Apr-2024

खरगोन जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

01:55 PM, 24-Apr-2024

2.35 बजे सागर पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जबलपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2.35 बजे सागर के समीप बड़तूमा हेलीपेड आएंगे। पीएम दोपहर 2.45 बजे से 3.25 बजे तक बड़तूमा में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 3.40 बजे बड़तूमा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर के जरिए हरदा जिले के अबागांव खुर्द के लिए रवाना होंगे। 

12:45 PM, 24-Apr-2024

पीएम मोदी से मुलाकात के लिए दिया था ज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे से पहले एनएसयूआई नेता रवि परमार को डिटेन कर लिया गया है। पुलिस की टीम रवि को पहले हबीबगंज थाने लेकर पहुंची, अब उन्हें किसी अन्य जगह ले जाया जा रहा है। रवि को पुलिस ने एमपी नगर से हिरासत में लिया है। बता दें कि एनएसयूआई नेता रवि परमार ने बीते मंगलवार को पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन दिया था। जिसमें उन्होंने मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी देने के लिए पीएम से मुलाकात का समय मांगा था।  

12:02 PM, 24-Apr-2024

पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने वाले लोगों के लिए एडवायजरी 

  • भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की ओर से पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने वाले  व्यक्तियों के लिए एडवायजरी जारी की गई है। इसमें कहा है कि रोड शो में आने वाले लोग कार्यक्रम शुरू होने से 2 घंटे पहले शाम 5 बजे तक अपने निर्धारित सेक्टर में स्थान ग्रहण कर लें।
  • रोड शो वाले क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन कैमरा इत्यादि उड़ाना प्रतिबंधित हैं।
  • रोड शो में अपने साथ पानी की बोतल और पॉउच समेत इत्यादि साथ न लायें। बैग और थैला जैसी वस्तु अपने साथ न लायें।
  • रोड शो में मोबाईल भी साथ में न लाएं तो बेहतर रहेगा।
  • माचिस, लाइटर इत्यादि ज्वलनशील वस्तु लाना प्रतिबंधित है।
  • पार्टी के झंडे के साथ डंडा और रॉड इत्यादि लाना प्रतिबंधित है। छोटे बच्चों को भी अपने साथ नहीं लाएं।
  • निर्धारित मार्गों से आकर पूर्व से तय किए गए स्थानों पर ही वाहनों की पार्किंग की जाए।
  • मीडियाकर्मी अपना पहचान पत्र और संस्थान का परिचय पत्र अवश्य रखें। साथ ही निर्धारित मंच पर ही पहुंचे। अपने साथ आपत्तिजनक सामग्री, मसाले अन्य पदार्थ नही लायें।
  • जिन व्यक्तियों को आवश्यक कार्य से शहर के किसी स्थान, अस्पताल या अन्य संस्थान जाना हो तो पूर्व निर्धारित डायवर्ट किए गए मार्गों का ही उपयोंग करें। आवश्यक्ता पड़ने पर यातायात पुलिस की भी मदद ले सकते हैं। 

11:14 AM, 24-Apr-2024

भोपाल में पीएम मोदी का सवा किमी लंबा रोड शो
बैतूल-हरदा में सभा को संबोधित करने के बाद पीएम करीब सात बजे राजधानी भोपाल पहुंचे। इसके बाद कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से नानके पेट्रोल पंप पर लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा तक सवा किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे।  

10:46 AM, 24-Apr-2024

जहां पीएम मोदी की सभा, वहां कौन आमने-सामने?
सीट भाजपा कांग्रेस
सागर लता वानखेड़े गुड्डू राजा बुंदेला
बैतूल हरदा डीडी उईके रामू टेकाम
भोपाल आलोक शर्मा अरुण श्रीवास्तव

10:42 AM, 24-Apr-2024

PM Modi in Mp Live:  पीएम मोदी का कार्यक्रम
तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से दोपहर 2.35 बजे सागर के बड़तूमा हेलिपैड पहुंचेंगे। यहां से सभास्थल संत रविदास मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी शाम करीब 5:15 बजे हरदा के अबागांव खुर्द पहुंचेंगे और हरदा-बैतूल से भाजपा प्रत्याशी‎ के पक्ष में सभा करेंगे। यहां से शाम 6 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे और  रोड शो करेंगे।

10:29 AM, 24-Apr-2024

PM Modi in Mp Live: राजधानी भोपाल में पीएम मोदी का रोड शो, हाथ हिलाकर जनता का किया अभिवादन

PM modi in MP visit Live Updates In Hindi: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। प्रचार के आखिरी चरण से पहले राजनीतिक पार्टियों के नेता धुंआधार प्रचार में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को एक बार  फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। 20 दिन में वे पांचवीं बार प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी आज भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सागर और हरदा में सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भोपाल में रोड शो भी करेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें