मध्य प्रदेश सिवनी जिले में मंगलवार को एक सफाई अभियान के दौरान महिला बीजेपी नेता ने एक शख्स की सरेआम पिटाई कर दी।
शख्स की गतली बस यह थी कि उसने इस अभियान के दौरान बीच सड़क पर ही नेता जी यह सवाल कर दिया की आखिर आप अपने इलाके की सफाई कब करेंगी? बस उसकी ये बात सुनकर नेता जी का पारा चढ़ गया और बीच सभा में ही युवक को पीटना शुरू कर दिया।
#WATCH Seoni, MP: Local BJP leader thrashes man during cleanliness drive for asking when she'll clean her own locality (Note: Foul Language) pic.twitter.com/pIj1pMQM9u
— ANI (@ANI) September 19, 2017
महिला नेता के हाथ इस शख्स का पिटाई वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इस शख्स को एक पुलिस वाला बचाते हुए दूर ले जा रहा है, लेकिन नेता जी का गुस्सा शांत ही नहीं होता हुआ दिखाई दे रहा है।
ये महिला नेता बार-बार युवक के पास जाकर उसे मारने की कोशिश कर रही है। लेकिन वहां मौजूद एक पुलिस वाला युवक को बचाते हुए दूर कर देता है।