फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के टीकमगढ़ में पत्रकारों पर हमला: अवैध शराब की खबर का कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ माफिया ने की मारपीट

Mon, 11 Apr 2022 04:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ में पत्रकारों पर हमले का मामला सामने आया है। पांच पत्रकार अवैध शराब के कारोबार का कवरेज करने गए थे। लौटते समय माफिया ने उन पर हमला बोल दिया। 
 
विज्ञापन
टीकगमढ़ में पत्रकारों पर हमला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के टीकगमढ़ में पांच पत्रकारों पर हमला हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला अवैध शराब से जुड़ा है। इसकी खबर का कवरेज करने पत्रकार गए थे, जहां से लौटते समय माफिया ने उन पर हमला कर दिया। एक पत्रकार को बंधक बनाकर पीटते हुए गाड़ी में डालकर ले गए। फिर पलेरा पुलिस थाने के पास छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन


टीकमगढ़ के एसएचओ मनोज शाक्य ने बताया कि पत्रकार शराब की बिक्री पर खबर करने गए थे। तब उन्हें जितेंद्र, मोनू ठाकुर और अन्य ने पीटा। इस मामले में केस रजिस्टर कर लिया गया है। जांच जारी है। इससे पहले वायरल वीडियो के आधार पर कहा जा रहा था कि पत्रकार रुपेश जैन, डीपी राजपूत, परशुराम अहिरवार, लोकेन्द्र सिंह और नीरज देशमुख पलेरा थाना क्षेत्र के बूदोर गांव में गए थे। उन्हें सूचना मिली थी कि अवैध शराब बिक रही है। कवरेज करते समय उन्हें जितेंद्र, नेमीचंद्र जैन, मोनू ठाकुर समेत कुछ लोगों ने रोका। साथ ही जानलेवा हमला भी कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्रकार रुपेश जैन की सूचना पर पलिस ने मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें