फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh News: आकाशीय बिजली गिरने से रीवा और सतना में पांच की मौत, अचेत हालत में मिला नाबालिग

Tue, 26 Jul 2022 04:42 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मध्यप्रदेश के रीवा में तीन और सतना में दो की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से झुलस गया है। 
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से पांच की मौत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली का कहर दो जिलों में बरपा है। रीवा में और सतना में दो लोगों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई। 
विज्ञापन


रीवा के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में तिलखन निवासी सुखबरिया पत्नी रामेश्वर रावत (उम्र-60 वर्ष) सोमवार सुबह अपने आंगन में खड़ी थी। तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली उनपर गिर गई। वहीं, बगढ़ा गांव में चरवाहे हरिप्रसाद तिवारी (उम्र-58 वर्ष), पर उस समय बिजली गिरी, जब वह बकरियां चराने गए थे। इसी तरह सेमरिया थाना क्षेत्र के धरी गांव में सिया दुलारी द्विवेदी (उम्र-70 वर्ष) पर बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, सतना के मझगवां थाना क्षेत्र में ग्राम तागी पछीत निवासी रत्नेश मवासी पिता संतोष मवासी ( उम्र—18) व सोनू यादव (उम्र 20 साल) पिता भोला यादव की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। पुष्पेंद्र मवासी (उम्र 17 साल) पिता वीरन मवासी बुरी तरह झुलस गया। रत्नेश और सोनू के शव जंगल में एक पेड़ के पास मिले, पास में ही पुष्पेंद्र भी अचेत अवस्था में मिला।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें