मध्यप्रदेश के जबलपुर के मिशनरी स्कूल का एक लाइब्र्रेरियन पांचवी क्लास में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किस कैसे किया जाए और कैसे सेक्स और रेप करते हैं का पाठ पढ़ा रहा था।
मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार परिजनों को जब इस संबंध में जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की जिस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी लाइब्रेरियन को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में दो छात्रों के परिजनों द्वारा इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से शिकायत की गई थी कि लाइब्रेरियन उनके बच्चों को क्लास में काफी आपत्तिजनक बातें सिखा रहा है।
बेलबाघ पुलिस थाने के एसएचओ अखिल वर्मा ने कहा कि कालेज प्रबंधन ने मामला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लाइब्रेरियन हैरी फियो फिलिप्स (35) छात्र-छात्राओं से क्लास में बलात्कार, चुंबन और सेक्स संबंधी चर्चा करता था।