फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना: फिर सड़क हादसे में हुई तेंदुए की मौत, सड़क मार्ग से चंद कदमों की दूरी पर मिला शव

Mon, 09 May 2022 05:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

धरमपुर के अजयगढ़-बांदा रोड ग्राम किशनपुर के पास एक तेंदुए का शव देखा गया। वन विभाग जांच में जुट गया है। प्रथमदृष्टया सड़क हादसे में मौत होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम किशनपुर के पास एक तेंदुए का शव देखा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पन्ना में सड़क हादसों में पशुओं की लगातार मौत चिंता का कारण बन रही है। सोमवार को पन्ना जिले के उत्तर वन मंडल अंतर्गत वन परीक्षेत्र धरमपुर के अजयगढ़-बांदा रोड ग्राम किशनपुर के पास एक तेंदुए का शव देखा गया। वन विभाग जांच में जुट गया है। प्रथमदृष्टया सड़क हादसे में मौत माना जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की दरमियानी रात्रि सड़क मार्ग से चंद कदमों की दूरी पर तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत स्थिति में देखा गया। फिर एक तेंदुए की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वन विभाग के अधिकारियों डॉग स्क्वाड टीम की मदद ले रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल की जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। आपको बता दें कि गत वर्षों हुई तेंदुओं की गणना में पन्ना जिले में सर्वाधिक तेंदुओं की मौजूदगी बताई गई है।

पहले भी गई सड़क हादसे में जान
यह मामला पहला नहीं है जब सड़क हादसे में जानवरों की मौत हुई हो। कुछ दिन पहले पन्ना-कटनी रोड स्टेट हाईवे में एक बाघ शावक की मौत सड़क हादसे मैं हो चुकी है। वन विभाग द्वारा इनके शव को उठाकर उनका अंतिम संस्कार करवा दिया जाता है। लेकिन इसे रोकने के लिए कोई असरदार कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें