फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर का निधन: शोक में डूबा इंदौर, लता जी की जन्मस्थली पहुंचकर प्रशंसकों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Sun, 06 Feb 2022 12:34 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से हर आंख नम है। इंदौर में जन्मीं लता जी के निधन से उनके प्रशंसक शोक में डूब गए। जहां उनका जन्म हुआ ता वहां पहुंचे और उनसे जुड़े किस्सों को याद किया। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
इंदौर में लता जी की जन्मस्थली पर प्रशंसकों ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में जन्मीं स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन से समूचा इंदौर शोक में डूबा है। इंदौर में उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाओं का सिलसिला चल रहा था। उनके प्रशंसक उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे लेकिन रविवार को लता जी ने सबका साथ छोड़ दिया। अपनी आवाज को सबके बीच छोड़कर वे सदा के लिए खामोश हो गईं।
विज्ञापन


इंदौर के सिख मोहल्ले में लता मंगेशकर का जन्म हुआ था। जब उनके प्रशंसकों को उनके निधन की खबर मिली तो वे शोक में डूब गए। जिस जगह लता जी का जन्म हुआ था वहां पहुंचे और लता जी से जुड़ीं यादों को ताजा किया। प्रशंसंकों के जुटने के बाद यहां शोकसभा आयोजित की गई। लता जी की तस्वीर रखकर मोमबत्ती जताई और श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रशंसकों ने लता मंगेशकर अमर रहे। जब तक सूरज चांद रहेगा, लता जी का नाम रहेगा जैसे नारे लगाए। इस दौरान प्रशंसकों ने कहा कि लता जी का जाना एक युग का खत्म होना है। इंदौर और मप्र के लिए यह सौभाग्य की बात है कि लता जी इंदौर की बेटीं थीं। इसी शहर की माटी में पली-बढ़ीं और रंगमंच से होते हुए गायकी का सफर तय किया। उनकी आवाज को कोई नहीं भूल सकता। उनका जाना संगीत के साथ ही इंदौर के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रशंसकों ने लता जी से जुड़े पुराने किस्सों और उनके गीतों को भी याद किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें