फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: मोहम्मदगढ़ में तेज आवाज के साथ पहाड़ से टूटकर गिरी चट्टान; घरों में बैठे लोग सड़क पर दौड़े

Wed, 28 Jun 2023 08:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

ग्यारसपुर एसडीएम अर्चना कुमारी ने बताया कि मोहम्मदगढ़ में भूस्खलन की घटना हुई है। वहां पर पंचायत भवन और पानी की टंकी बनी हुई है। घटना की जांच के लिए तहसीलदार को मौके पर भेजा है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी मौके का मुआयना करेंगी। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
पहाड़ टूटने पर मौके पर इकट्ठा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाके में भूस्खलन का मामला सामने आया है। विदिशा जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते मोहम्मदगढ़ में पहाड़ से एक बड़ी चट्टान टूट कर नीचे गिर गई। पहाड़ के टूटकर गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि गांव में हड़कंप मच गया और घरों में बैठे लोग बाहर निकल कर आ गए। सड़क पर खड़े हो गए। लोगों को डर इस बात का भी था कि पहाड़ का और कोई हिस्सा टूटकर न गिर जाए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोहम्मदगढ़ गांव पहाड़ से सटा हुआ ही है। जिस हिस्से में पहाड़ से चट्टान टूट कर गिरी है, वहां पर पानी की टंकी और पंचायत भवन बना हुआ है। अगर यही हादसा दिन के समय हुआ होता तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।

इस मामले में ग्यारसपुर एसडीएम अर्चना कुमारी ने बताया कि मोहम्मदगढ़ में भूस्खलन की घटना हुई है। वहां पर पंचायत भवन और पानी की टंकी बनी हुई है। घटना की जांच के लिए तहसीलदार को मौके पर भेजा है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी मौके का मुआयना करेंगी। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें