फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kranti Goud: लॉर्ड्स में इतिहास रचने पर झूमा क्रांति का परिवार, बताया देश के लिए गर्व का क्षण

Sun, 12 Jul 2026 10:08 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 17 ओवर में 37 रन देकर पांच विकेट लिए और प्रतिष्ठित ऑनर बोर्ड पर जगह बनाई। उनकी उपलब्धि पर परिवार, कोच और पूरे मध्य प्रदेश में खुशी की लहर है। इसे भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

विज्ञापन
छतरपुर की क्रांति गौड़ की उपलब्धि पर परिवार में हर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की बेटी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने पांच विकेट लेकर अपना नाम लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर बोर्ड पर दर्ज कराने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से छतरपुर सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।
विज्ञापन




लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के महिला टेस्ट मैच में क्रांति गौड़ ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 ओवर में 37 रन देकर पांच विकेट हासिल किए, जबकि सात मेडन ओवर भी फेंके। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम को महत्वपूर्ण बढ़त मिली और उन्होंने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में से एक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: टिकट कटने के बाद दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, शनिवार रात सीएम-प्रदेश अध्यक्ष से की थी मुलाकात
विज्ञापन


क्रांति गौड़ छतरपुर जिले के घुवारा की रहने वाली हैं। उनकी इस उपलब्धि के बाद लॉर्ड्स के पवेलियन में लगे प्रतिष्ठित ऑनर बोर्ड पर उनका नाम दर्ज किया जाएगा। इस बोर्ड पर उन खिलाड़ियों के नाम दर्ज किए जाते हैं, जो टेस्ट मैच में एक पारी में पांच विकेट या शतक लगाने का कारनामा करते हैं। महिला क्रिकेटरों के नाम वर्ष 2019 से इस बोर्ड पर शामिल किए जाने लगे हैं और अब क्रांति गौड़ भी इस गौरवशाली सूची का हिस्सा बनेंगी।

क्रांति की सफलता पर परिवार और उनके कोच ने खुशी जताई है। उनके भाई मयंक सिंह ने कहा कि यह सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। वहीं उनके कोच राजीव विल्थरे ने कहा कि हर खिलाड़ी और हर कोच का सपना लॉर्ड्स में प्रदर्शन करने का होता है। क्रांति ने पांच विकेट लेकर न सिर्फ अपना सपना पूरा किया, बल्कि छतरपुर और देश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्रांति भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें