फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargoun: झिरन्या बीएमओ चार हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, क्लिनिक के लिए परमिशन देने मांगे थे दस हजार रुपये

Wed, 15 Jun 2022 03:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन जिले के ग्राम आभापुरी में क्लिनिक चलाने की अनुमित देने के नाम पर झिरन्या बीएमओ ने दस हजार की रिश्वत मांगी थी। चार हजार रुपये लेते हुए इंदौर लोकायुक्त ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
झिरन्या में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते इंदौर लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन जिले के झिरन्या में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते इंदौर लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। क्लिनिक के लिए परमिशन देने के नाम पर आरोपी ने दस हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदौर लोकायुक्त पुलिस को सनावद तहसील क्षेत्र के ग्राम दशोरा के रहने वाले अंकित इंदरलाल बिरला ने शिकायत की थी। उसने बताया कि वह ग्राम आभापुरी में क्लिनिक चलाना चाहता है। इसकी अनुमति के लिए वह झिरन्या बीएमओ दीपक जायसवाल से मिला था। क्लिनिक की स्वीकृति देने के एवज में बीएमओ ने 10 हजार रुपये मांगे थे। लोकायुक्त टीम ने शिकायत पर 14 जून 2022 को रिश्वत की मांग की रिकॉर्डिंग करवाई गई। 

योजना बनाकर बुधवार को बीएमओ डॉक्टर दीपक जायसवाल को चार हजार की रिश्वत राशि लेते हुए ट्रैप किया गया। जानकारी के मुताबिक बीएमओ को पकड़कर चैनपुर थाना लाया गया है। पूछताछ जारी है। साथ ही बीएमओ पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें