फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: बैंक से रुपये निकालने गए कियोस्क संचालक के साथ हुई लूट, पास खड़ी महिलाएं रुपये निकालकर फरार

Fri, 25 Aug 2023 05:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन जिले के बड़वाह में एक बैंक से रुपये निकालने गए कियोस्क संचालक के चालीस हजार रुपये गायब हो गए। रुपये गायब करने वाली महिलाएं थी, जिनकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन
बैंक में महिलाओं ने एक कियोस्क संचालक के रुपये गायब कर दिए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में एक बैंक से रुपये निकालने गए कियोस्क संचालक के 40 हजार रुपये दिनदहाड़े चोरी हो गए। बैंक ऑफ इंडिया के कियोस्क संचालक महेश भालेकर ने गुरुवार दोपहर बैंक से रुपये निकालकर अपने बैग में रखे थे। इस दौरान पास ही खड़ी महिलाओं ने उनके बैग में रखी रकम पर हाथ साफ कर दिए और फरार हो गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज देखकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन




बता दें कि खरगोन जिले के बड़वाह के सूरज मार्केट स्थित कियोस्क संचालक मनोज भालेकर गुरुवार दोपहर बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 70,000 रुपये विड्रॉल करने पहुंचे थे। कैश काउंटर से रुपये निकाल कर भालेकर जब दूसरे काउंटर पर बैठे बैंक के कर्मचारियों से बात कर रहे थे, इस दौरान उनके आसपास तीन महिलाएं भी खड़ी थीं। जिन्होंने मौका मिलते ही कियोस्क संचालक के कंधे पर टंगे बैग की चैन खोलकर उसमें रखे 100-100 रुपये के नोटों की चार गड्डियां निकाल लीं। कुल 40000 रुपये निकालते ही तीन महिलाएं बैंक से बाहर निकलते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गईं। बाहर निकलते ही तीनो महिलाऐं वहां खड़ी सनावद की ओर जाने वाली एक बस में बैठकर फरार हो गईं।

कियोस्क संचालक मनोज भालेकर जब सूरज मार्केट स्थित अपने सेंटर पहुंचे और बैग खोलकर रुपयों को गिना तब उन्हें अपने साथ हुई लूट का मालूम चला। इसके बाद बैंक जाकर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें उनके साथ हुई लूट की घटना सामने आई। इसके बाद सेंटर संचालक ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें