फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monalisa Wedding: मोनालिसा की शादी से छलका दादी का दर्द, बोलीं- बड़ी हीरोइन बन गई, खुद ही शादी कर ली

Fri, 13 Mar 2026 03:05 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

मोनालिसा की अचानक शादी की खबर सामने आने के बाद महेश्वर में उसके परिवार के बीच दुख और नाराजगी का माहौल है। परिजनों का कहना है कि इस फैसले ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
मोनालिसा की शादी से नाराज हुई दादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा में आई मोनालिसा की अचानक शादी की खबर के बाद उसके गृहक्षेत्र महेश्वर में परिवार और समाज के बीच गहरा सदमा और नाराजगी देखने को मिल रही है। महेश्वर के बेड़ी डेरे में रहने वाला पूरा परिवार इस घटनाक्रम से बेहद दुखी और परेशान बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि जिस बेटी को लेकर बड़े सपने देखे गए थे, उसके अचानक उठाए गए कदम ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन




मोनालिसा की दादी प्रमिला बाई इस मामले में अपनी पीड़ा छिपा नहीं सकीं। बात करते-करते उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि परिवार ने मोनालिसा के लिए बहुत उम्मीदें और सपने संजोए थे लेकिन सब कुछ अचानक बदल गया। भावुक होते हुए उन्होंने नाराजगी भी जताई और कहा- बड़ी हीरोइन बन गई है, मन की रानी बन गई है, खुद ही शादी कर ली। दादी के इस बयान में एक ओर दर्द झलक रहा था तो दूसरी ओर नाराजगी भी साफ दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Monalisa Wedding: मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी की खबरों के बाद परिवार नाराज, बिना बताए गायब, घर पर लटका ताला
विज्ञापन


परिवार के लोगों का कहना है कि मोनालिसा के इस फैसले से पूरे कबीले में निराशा का माहौल है। कई परिजन अब भी इस घटना को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं मोनालिसा की चचेरी बहन नगमा ने बताया कि शादी की खबर सामने आने के बाद से परिवार बेहद परेशान है। उनका कहना है कि पिछले तीन दिनों से घर में किसी ने ठीक से खाना तक नहीं खाया है और सभी लोग मानसिक रूप से व्यथित हैं। नगमा ने कहा कि उन्हें अपनी दीदी की बहुत याद आ रही है।

इस पूरे मामले को लेकर महेश्वर के कुछ स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मोनालिसा के साथ किसी तरह की साजिश भी हो सकती है। उनका कहना है कि जब उसका करियर आगे बढ़ने की ओर था उसी समय यह घटना सामने आई, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें