फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: भाजपा के कार्यक्रम में जा रही 300 खाली बसों को लेकर कांग्रेसियों ने किया हंगामा, हाईवे पर लगा जाम

Wed, 04 Oct 2023 01:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

Khargone News: सनावद बड़वाह के बीच बने एक्वाडक्ट पुल पर मंगलवार देर रात कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान इंदौर इच्छापुर हाईवे पर ब्रिज के समीप लंबा जाम भी लग गया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने बसों को लेकर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन में देर रात एक्वाडक्ट पुल के पास हाईवे पर कांग्रेसियों ने धरना देकर चक्का जाम कर दिया। दरअसल ब्रिज से लगभग 300 खाली बसें बुरहानपुर में होने वाले भाजपा के कार्यक्रम के लिए पुल से गुजर रही थी, जिसका विरोध कांग्रेसियों द्वारा किया जा रहा था। बता दें कि पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि के बाद ब्रिज में कई जगह पर क्रैक आने के चलते इस पर आवागमन बंद कर दिया गया था। लेकिन देर रात अचानक इतनी बसें निकलने को लेकर कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा भी किया। हालांकि करीब एक घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ और पुल पर खाली बसों का आवागमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन


दरअसल बुधवार दोपहर होने वाले बुरहानपुर में भाजपा के एक कार्यक्रम के लिए जा रही तीन सौ खाली बसों के नर्मदा के एक्वाडक्ट पुल पर से निकलने को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। उन्होंने करीब एक घंटे तक रोड पर ही धरना दिया। धरना दे रहे कांग्रेस नेता नरेंद्र पटेल व प्रवीण शर्मा ने मौके पर ही प्रशासन के खिलाफ लगभग एक घंटे का धरना देकर बसों को पुल पर से जाने से रोक दिया था। जिसके कारण हाइवे पर लम्बा जाम भी लग गया था। 



बता दें, नर्मदा पर बने दोनों ही पुलों पर प्रशासन ने बीते कुछ दिनों से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा रखा है। हाइवे पर जाम की स्थिति होने से मौके पर एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी, तहसीलदार शिवराम कनासे, सनावद टीआई राजेंद्र बर्मन, सहित पुलिस बल पहुंचा एवं कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर बसों को पुल पर से निकलवाया जिसके बाद हाइवे पर आवागमन शुरू करवाया गया। 
विज्ञापन


इधर धरने को लेकर शहर के कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि हमे खबर मिली थी कि बुरहानपुर में भाजपा के किसी कार्यक्रम के लिए एक्वाडक्ट पुल से बसों को गैरकानूनी तरीके से निकलने दिया जा रहा है। इस पर हमने विरोध जताते हुए धरना देकर बसों को रुकवाया था। किंतु बाद में प्रशासन के आश्वासन व लोगों की कठिनाई को देखकर हमने धरना समाप्त कर दिया है।
तो वहीं बड़वाह एसडीएम सोनी ने बताया कि कांग्रेस नेताओं को समझाया गया कि ये खाली बसे हैं इनके पास आरटीओ की परमिशन भी है। खाली बसों के जाने की पुल पर अनुमति है, हमने पहले भी छोटी स्कूल बसों को निकलने की अनुमति दी है। इसके बाद करीब एक घंटे बाद उनका धरना समाप्त हुआ और हाईवे पर आवागमन शुरू करवाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें