फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारकीव में फंसी खरगौन की बेटी: मां ने सुनाई आपबीती, कहा तेज बुखार में तप रही बच्ची, रातभर बैठकर सोने को मजबूर

Sun, 27 Feb 2022 05:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खरगौन

सार

खरगौन के बड़वाह की रहने वाली जाहन्वी यूक्रेन के खारकीव में फंस गई हैं। भारी बर्फवारी के चलते जाहन्वी सर्दी और बुखार से पीड़ित हैं। उनके परिजन बेटी को वापस लाने के लिए सरकार से मदद मांग रहे हैं।
विज्ञापन
जाहन्वी से वीडियो कॉल पर बात करती मां बबीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
खरगौन जिले के बड़वाह की जाहन्वी यूक्रेन के खारकीव में फंस गई हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते वह मध्य प्रदेश आने के लिए संघर्ष कर रही हैं। जाहन्वी के परिजन बेटी की चिंता में परेशान हैं। वहीं, यूक्रेन में बर्फबारी होने से जान्हवी बुखार से भी पीड़ित हैं, जिसके चलते उनके माता-पिता को उनके स्वास्थ्य की चिंता भी सता रही है। परिजन बेटी के सकुशल भारत आने की प्रार्थना कर रहे हैं।   

खरगौन जिले के बड़वाह की जाह्नवी यादव, गोगावां तहसील के टेमा निवासी तुषार यादव और घेगांवा के प्रतीक घनश्याम पाटीदार भी खारकीव में फंसे हुए हैं। सभी के परिजन चिंतित हैं और भारत सरकार से जल्द से जल्द बच्चों को सुरक्षित इंडिया लाने की गुहार लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


जाहन्वी की मां बबीता अग्रवाल ने बताया कि शनिवार रात को उनकी बेटी से बात हुई थी। बर्फबारी के चलते खारकीव में ठंड बढ़ गई है, जिससे बेटी को सर्दी हो गई है और बुखार आ रहा है। जाहन्वी के साथ गुजरात की 4 सहेलियां भी हैं। बच्चों के पास सोने की भी जगह नहीं है रात भर बैठे-बैठे नींद लेना पड़ रहा है। बुखार होने और आराम न मिलने के चलते जाहन्वी की हालत और खराब होती जा रही है।
विज्ञापन


जाहन्वी की मां ने बताया कि बेटी जल्दबाजी में दवाइयां और जरूरी सामान भी हॉस्टल में छोड़ आई है। हालांकि जहां जाहन्वी हैं वहां एक महिला ने उसे बुखार की गोलियां दी हैं। जाहन्वी की मां ने कहा हम ईश्वर से रोज बेटी के सकुशल घर वापस आने की प्रार्थना कर रहे हैं। हर समय बस बेटी की चिंता सता रही है। जाहन्वी की बड़ी बहन यूके में जॉब करती हैं वहीं उसके पिता कॉपरेटिव सोसायटी में जॉब करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें