फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: बूढ़े पिता को पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट, लाश को घसीटते हुए लाया घर

Sun, 30 Apr 2023 08:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन में बेटे ने पिता की हत्या कर दी और उसके शव को घसीटता रहा। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
खरगोन में पिता के शव को घसीटकर घर ले जाता बेटा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां पत्थर से मारकर अपने बूढ़े बाप की जवान बेटे ने हत्या कर दी। पिता की हत्या करने के बाद बेटा उनके शव को पैरों से घसीटते हुए अपने घर तक ले गया। गांव के ही कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार दोपहर की है। घटना की सूचना लगने पर करही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिता राजू के हत्यारे दिनेश चावरे को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


खरगोन जिले की महेश्वर तहसील के करही थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सुजलाखेड़ी में एक बेटे ने अपने ही बूढ़े बाप की पत्थर मारकर हत्या कर दी। पिता की हत्या के बाद आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने पिता की लाश को दोनों पैरों से पकड़कर घसीटते हुए अपने घर तक ले आया। जिसे देख गांव में हर कोई  सिहर गया। ग्रामीणों ने दिनेश चावरे का अपने बूढ़े पिता राजू के शव को घसीटने का वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बेटे ने ही अपने बूढ़े पिता की हत्या करने की सूचना करही थाना पुलिस को दी। पुलिस बल ने तुरंत गांव पहुंचकर पिता की हत्या के आरोपी दिनेश चावरे को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन इस तरह की घटनाएं पिता पुत्र के रिश्तो को तार-तार करते हुए कलंकित कर देती हैं।

इधर करही थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि दोपहर में डायल हंड्रेड नंबर पर सूचना मिली थी कि दिनेश नाम के लड़के ने अपने पिता राजू को पत्थर से पीटकर मार डाला। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लाश को पीएम के लिए भिजवाया और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें