फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: व्यापारी के बेटे ने खुद को गोली मारी, आत्महत्या के कारण अज्ञात

Fri, 20 May 2022 01:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन में एक व्यापारी के बेटे ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। युवक ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन में गुरुवार रात एक व्यापारी के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी के बेटे के आत्महत्या के कारण फिलहाल अज्ञात हैं। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड क्षेत्र में व्यापारी के 28 वर्षीय बेटे हितेश पिता तुलसीराम गंगवानी निवासी गावशिंदे कॉलोनी ने रात 11 बजे खुद की दाई कनपट्टी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक हितेश का मोबाइल रात 9 बजे से बंद था। गोली की आवाज के बाद आसपास के लोगों ने व्यापारी को सूचना दी। शहर में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। एएसपी मनीष खत्री और एसडीओपी रोहित आलावा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


एसडीओपी रोहित आलावा ने मीडिया को बताया की व्यापारी का बस स्टेंड क्षेत्र में गोडाउन है। जानकारी मिल रही है युवक ने अपने गोडाउन में खुद ही गोली मारी है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कारण अज्ञात हैं। जिला अस्पताल के ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कुदन सिसौदिया के अनुसार मृत अवस्था में युवक को जिला अस्पताल लाया गया। गोली लगने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में और खुलासा होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें