फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: बाबा का वेश बनाकर कर रहा था चोरी, पुलिस ने पकड़ा तो झोले से निकले 20 मोबाइल

Fri, 09 Aug 2024 10:03 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर के रेलवे स्टेशन तिराहे के पास हुई एक चोरी का खुलासा कोतवाली थाना पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में कर दिया है। दरअसल, यहां स्थित एक मोबाइल दुकान से करीब 20 मोबाइल मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात में चोरी हुए थे। सुबह जानकारी लगने पर दुकान मालिक ने कोतवाली थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी शातिर बदमाश निकला जो काले कपड़े पहनकर बाबा के वेश में घूमकर चोरी कर रहा था। पुलिस ने इस बहरूपिए के झोले से चोरी हुए 20 मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त किया है, फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


खंडवा नगर के बॉम्बे बाजार के बीएसएनल ऑफिस के पास स्थित एक मोबाइल दुकान से बीती रात हुई चोरी का खुलासा करते कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी से चोरी हुए मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। कोतवाली पुलिस के हाथ लगा चोर इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला हैं। नगर पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जमील बाबा उर्फ जय पिता कल्लू है, जो काले कपड़े पहनकर बाबा के वेश में घूमकर चोरी कर रहा था। यह चोर मंदिरों के आसपास ही रहता था। जिससे की उस पर किसी तरह का शक न हो और रात में मौका पाकर वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

मंगलवार रात में रेलवे स्टेशन तिराहे पर स्थित सोनू गुरुभक्षाणी की मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी। यहां से चोर ने 20 मोबाइल सहित अन्य सामान चुराया था। मामले में केस दर्ज कर चोर के बारे में पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए। फुटेज में काले रंग का कुर्ता पहने हुए एक संदिग्ध बाबा की तरह दिखने वाला व्यक्ति नजर आया। फुटेज के आधार पर यह बाबा जहां भी गया, उसका रूट ट्रेक किया गया। इसके बाद बाबा को लोहारी नाके के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जमील बाबा उर्फ जय बताया। उसके झोले से दुकान से चुराए हुए मोबाइल जब्त किए हैं। उसके अपराध का रिकॉर्ड चेक करने पर रतलाम में भी एक केस दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इंदौर से भी उसके बारे में जानकारी निकाली जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें