फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: गूगल से ढूंढ जज के बंगले से चुराए चंदन के पेड़, हाईटेक तरीके से काम को दिया अंजाम, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Sat, 24 Feb 2024 02:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

MP News: खंडवा पुलिस ने चंदन तस्कर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा है जोकि बड़े ही हाईटेक तरीके का इस्तेमाल करते हुए पहले तो गूगल की मदद से चंदन के पेड़ लगे बंग्लों की तलाश करते थे, जिसके बाद मौके की रेकी कर झटपट तेज आरी से पेड़ को काटकर गायब भी कर देते थे। बता दें कि बीते दिनों खंडवा में जिला कोर्ट के जज के बंगले से भी इन शातिर चोरों ने चंदन के पेड़ काटकर इसी तरह गायब कर दिए थे, जिसके बाद से ही पुलिस इनके सुराग लगाने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते संबंधित अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा पुलिस ने चंदन के पेड़ों को काटकर उसकी तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को धरदबोचा है। खंडवा सीएसपी अरविंद तोमर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये तस्कर गूगल की मदद से पहले तो अलग-अलग क्षेत्र में ऐसे बड़े मकान और बंगलों की तलाश करते जहां पेड़ पौधे लगे हों, जिसके बाद उन पेड़ों में से चंदन के पेड़ों की तलाश कर उस लोकेशन पर जाकर उसकी ठीक से रैकी करते। फिर तेज धार आरी की मदद से उस पेड़ को 10 मिनट से भी कम समय में काटकर रफूचक्कर हो जाते। फिलहाल पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को गिरफ्त में लेकर उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि बीती 15 फरवरी को जिला न्यायाधीश के बंगले में लगे चंदन के पेड़ कोई अज्ञात व्यक्ति काटकर ले गया था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और जज के घर से चंदन का पेड़ काटकर ले जाने वालों की तलाश शुरू कर दी थी । 

विज्ञापन

इस तरह पकड़ आये चंदन तस्कर
खंडवा के नगर पुलिस अधीक्षक तोमर ने बताया कि चंदन पेड़ के कटने की घटना के बाद इसकी जांच के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की, जो इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए थी। वहीं साइबर एक्सपर्ट की सहायता से न्यायाधीश के घर के पास के टावर से मिली लोकेशन और उस समय इस्तेमाल हुए मोबाइल नंबरों को खंगालते हुए पुलिस ने पता लगाया कि घटना के समय उस स्थान के टॉवर पर एक्टिवेट नबरों में से कुछ नंबर महाराष्ट्र के थे।

जब पुलिस ने करीब 19 स्थानों पर रेड की तो पता चला कि यहां का रहने वाला एक आरोपी पिछले कई मामलों में चंदन तस्करी और चोरी के मामलों में पहले भी पकड़ा जा चुका है। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया। उसने बताया कि उसके अन्य साथी मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। वहीं उसी क्षेत्र का एक व्यापारी इन चंदन चोरों से चंदन की लड़कियों को खरीदी का काम करता था, जोकि पुलिस की रेड के बाद से ही फरार है जिसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


चंदन तस्कर ने कबुली शहर की दो वारदातें
वहीं खंडवा सीएसपी ने बताया कि ये आरोपी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन जिस तरह से ये हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे, उसके चलते इन्हें तलाशना काफी कठिन काम था। हालांकि फिर भी पुलिस और साइबर की टीम ने मिलकर इन आरोपियों को पकड़ने के लिए तैयारी की और अब इनमें से एक आरोपी सलाखों के पीछे है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें