फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robert Vadra: रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे ओंकारेश्वर, जानिए बिहार चुनाव और ममलेश्वर लोक निर्माण विवाद पर क्या बोले

Mon, 17 Nov 2025 06:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

ओंकारेश्वर में रॉबर्ट वाड्रा ने मंदिरों में राजनीति का विरोध करते हुए ममलेश्वर निर्माण विवाद पर जनता के पक्ष में सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा कि विकास लोगों के घर उजाड़कर नहीं होना चाहिए। बिहार में असंतोष के कारण दोबारा चुनाव की जरूरत बताई और कहा कि कांग्रेस गरीबों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में सोमवार उस समय हलचल बढ़ गई जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा अचानक नर्मदा तट पहुंचे। ज्योतिर्लिंग और ममलेश्वर क्षेत्र के दर्शन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बिहार चुनाव, ममलेश्वर लोक निर्माण विवाद, और धर्म व राजनीति के संबंध पर महत्वपूर्ण बयान दिए।
विज्ञापन


धर्म में राजनीति नहीं होनी चाहिए
वाड्रा ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक धरोहर मंदिरों और तीर्थों की है, और इन्हें विवादों का केंद्र बनाना उचित नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि मंदिर अपनी जगह रहने चाहिए। लोगों की जान और घर मंदिरों की छाया में सुरक्षित रहना चाहिए। धर्म में राजनीति नहीं होनी चाहिए।



ममलेश्वर लोक निर्माण विवाद पर सहानुभूति
ओंकारेश्वर में चल रहे ममलेश्वर लोक निर्माण को लेकर आम जनता, संत समाज और स्थानीय नागरिकों के विरोध को लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यहां जनता की समस्या वास्तविक है। विकास हो, लेकिन लोगों के घर–आश्रय उजड़ने की कीमत पर नहीं। सरकार को समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भक्ति और विरासत से भरे क्षेत्रों में लोगों की भावनाएं बेहद संवेदनशील होती हैं, इसलिए योजनाओं में बदलाव आवश्यक हो तो जनता की बात सुनी जाना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रॉबर्ट वाड्रा बोले- बिहार में फिर चुनाव होना चाहिए, निर्वाचन आयोग ने दिया भाजपा का साथ

 
विज्ञापन

ममलेश्वर लोक को लेकर विरोध कर रहे लोगों से भी वाड्रा ने मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
ओंकारेश्वर पहुंचे वाड्रा का गर्मजोशी से स्वागत
नर्मदा किनारे पहुंचे वाड्रा का स्थानीय नागरिकों और संतजनों ने भव्य स्वागत किया। नागरिकों ने ममलेश्वर लोक निर्माण के स्थान परिवर्तन की मांग भी उनके सामने रखी। वाड्रा ने कहा कि जनता की आवाज़ हर सरकार तक पहुंचनी चाहिए। आपकी पीड़ा समझी जानी चाहिए।

बिहार में फिर से चुनाव की जरूरत
बिहार राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए वाड्रा ने कहा कि बिहार के लोग खुश नहीं हैं। वहां असंतोष है। जनता की नाराज़गी दिख रही है। इसलिए दोबारा चुनाव होना चाहिए ताकि जनता अपनी बात स्पष्ट कर सके। उन्होंने कहा कि गरीब और आम लोगों की समस्याएं बढ़ी हैं और कांग्रेस हमेशा गरीबों और वंचितों के साथ खड़ी है।

कांग्रेस गरीबों के साथ — वाड्रा
वाड्रा ने कहा कि देश में बढ़ती आर्थिक समस्याओं, बेरोजगारी और ग्रामीण कठिनाइयों को लेकर कांग्रेस की नीति स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों, वंचितों और आम जनता के साथ खड़ी है। जनता की आवाज़ ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें