फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP के खंडवा में हादसा: मूर्ति विसर्जन के दौरान 11 की लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया शोक; मुआवजे का एलान

Thu, 02 Oct 2025 07:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा जिले में बड़ा हादसा हो गया। नवरात्र उत्सव के बाद माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पार करते समय तालाब में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने हादसे को विचलित करने वाला बताया। पीएम मोदी ने मुआवजे का एलान किया है।
विज्ञापन
खंडवा में नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बड़ा हादसा हो गया। नवरात्र उत्सव के बाद माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पार करते समय तालाब में गिर गई। यह हादसा पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव में हुआ। शुरू में पांच मौतों की खबर आई थी, लेकिन अब मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो चुकी है। सभी शवों को पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। फिलहाल घटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है। नावों पर लाइट लगाकर सर्चिंग की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के मुताबिक खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र के ग्राम अर्दला और जामली से आए 30–35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तालाब पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि ट्रॉली पर जरूरत से ज्यादा लोग बैठे थे। पुलिया पर खड़ी होने के दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलटकर तालाब में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें 9 बच्चियां शामिल हैं। जेसीबी की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाल लिया गया है और प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि सभी लापता लोगों के शव मिल चुके हैं, पर ऐहितातन सर्चिंग की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- उज्जैन में बड़ा हादसा, बच्चे की नादानी में स्टार्ट हुआ ट्रैक्टर चंबल नदी में गिरा, दो बच्चों की मौत
विज्ञापन


हादसे में मृत लोगों के नाम
हादसे में मारे गए लोगों में ज्यादातर बच्चे हैं। उनकी पहचान आरती प्यारसिंह (18), दिनेश शांतिलाल (13), उर्मिला रेलसिंग (16), शर्मिला प्यारसिंह (15), गणेश तरेसिंग (20), किरण रेमसिंग (16), पाटलीबाई कैलाश (25), रेवसिंग मुंशसिंग (13), आयुष भारत (9), संगीता ग्यानसिंग (16) और चंदा पिता जुदा, उम्र 8 वर्ष के रूप में हुई है। 

पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का एलान
हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट कर पीड़ितों के परिजनों और घायलों के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग का एलान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय से रात 11 बजे के बाद जारी बयान में कहा गया, 'पीएम मोदी मध्य प्रदेश के खंडवा में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हैं। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।' उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

राहुल गांधी ने भी शोक प्रकट किया
इसके अलावा कांग्रेस सांसद सह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी खंडवा हादसे को विचलित करने वाला बताया।
विज्ञापन

खंडवा हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर (ग्रामीण) रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब पंधाना क्षेत्र में दुर्गा देवी की मूर्तियों को विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली श्रद्धालुओं समेत तालाब में पलट गई। पुलिस और प्रशासन के साथ ही SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार श्रद्धालु ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग पंडालों में नवदुर्गा उत्सव के दौरान स्थापित मूर्तियों को तालाब में विसर्जित करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हमें पता चला है कि हादसे के बाद पांच-छह श्रद्धालु तालाब से जीवित बाहर आ गए। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है।



ये भी पढ़ें- खंडवा हादसा: लोगों की जिद से बदला रास्ता और तालाब में डूबी 11 जिंदगी; अस्पताल में सिर्फ रोने-चीखने की आवाजें

तीन की हालत गंभीर, फेफड़ों में पानी भरा
खंडवा जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सोनू पिता थावर सिंह (16), सोनू पिता रिशू (18) और मंजुला पिता मांगीलाल (17) की हालत गंभीर है। उनके फेफड़ों में पानी भर गया है। तीनों को करीब 48 घंटे तक आईसीयू में ऑब्जर्वेशन पर रखा जाएगा।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
सीएम मोहन यादव ने भी घटना पर दुख जताया है। एक्स पर उन्होंने लिखा कि खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। सीएम ने मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें