फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में होगी प्रदीप मिश्रा की कथा, ओंकारेश्वर में पहुंचेंगे दो लाख से अधिक भक्त

Fri, 07 Jun 2024 08:11 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में लगने के बाद मात्र कुछ सेकेंड के लिए ही बाबा के दर्शन हो पाते हैं। हालांकि, शनिवार-रविवार और छुट्टियों के दिनों में मंदिर ट्रस्ट एवं जिला प्रशासन के द्वारा सुबह से ही विशेष दर्शन के टिकट पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।
विज्ञापन
कथा के लिए तैयार किया जा रहा पंडाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में इन दिनों लगातार बाबा ओमकार के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां अगले दो दिन में करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचकर भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने का अनुमान है। वहीं, अभी श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में लगने के बाद मात्र कुछ सेकेंड के लिए ही बाबा के दर्शन हो पाते हैं।

विज्ञापन


हालांकि, शनिवार-रविवार और छुट्टियों के दिनों में मंदिर ट्रस्ट एवं जिला प्रशासन के द्वारा सुबह से ही विशेष दर्शन के टिकट पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है, जिसके बाद सभी भक्त सामान्य लाइन में लगकर ही दर्शन करते हैं। लेकिन इसी बीच प्रोटोकाल के तहत विशेष लोग वीआईपी गेट से भी दर्शन करते रहते हैं। बता दें कि रविवार को अक्सर भीड़ के दबाव के चलते मध्यान्ह भोग के बाद झूला पुल से आने पर भी रोक लगा दी जाती है। क्योंकि झूला पुल भर जाता है, जिसके बाद सभी भक्तों को ब्रम्हपुरी से जेपी चौक और पुराने पुल की ओर भेजा जाता है।

इधर, छुट्टियों के समय ओंकारेश्वर में सुरक्षा की दृष्टि से मां नर्मदा में नौका संचालन कोटितीर्थ घाट एवं चक्र तीर्थ घाट पर प्रतिबंधित कर दिया जाता है। बता दें कि नौ जून से 15 जून तक ओंकारेश्वर क्षेत्र के ग्राम थापना के पास पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा होने जा रही है। इसको लेकर शासन प्रशासन कथा स्थल पर व्यवस्थाओं में लग गया है। प्रदीप मिश्रा की टीम ने जिले के विधायकों के साथ ही कलेक्टर एवं एसपी से भी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की है।
विज्ञापन


देश के 12 ज्योतिर्लिंग में कथा करने का है संकल्प
अनुमान लगाया जा रहा है कि पंडित प्रदीप मिश्रा की इस कथा में करीब दो लाख लोगों के प्रतिदिन रहने की संभावना है। बता दें कि प्रदीप मिश्रा का स्वयं का संकल्प भी है। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में शिव महापुराण कथा करना। इनमें फिलहाल दो ज्योतिर्लिंगों में वे कथा वाचन कर भी चुके हैं, जिनमें काशी और उज्जैन महाकाल हो गए हैं, तो वहीं तीसरे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में अब जल्द ही उनकी कथा होने जा रही है। ऐसी स्थिति में ओंकारेश्वर में दो लाख से अधिक भक्त दर्शन के लिए मंदिर आएंगे। इसलिए माना जा रहा है कि जिला प्रशासन के लिए भी नौ से 15 जून का समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

एक दो दिन में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर रूट चार्ट होगा तैयार
वहीं, कथा के चलते क्षेत्र में की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि चूंकि कथा में बड़ी संख्या में लोगों की आने का अनुमान है, जिसके चलते वाहन पार्किंग व्यवस्था और आने जाने के रूट को डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही भारी वाहनों के आवागमन को भी डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को भी लगाए जाने की व्यवस्था की जा रही है और कार्यक्रम के संचालक और वॉलेंटियर्स से भी लगातार बात की जा रही है। इस तरह से पूरी व्यवस्था का रूट चार्ट अगले एक दो दिन में तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें