छेड़छाड़ करने वाले आरोपी मांगीलाल के पुत्र ने पहले तो युवती को धमकाया था कि तूने मेरे बाप को अंदर कराया है, अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा। आरोपी के बेटे ने पीड़ित युवती को जान से मारने की नीयत से उसके शरीर पर एक बोतल भर कर पेट्रोल भी उंडेल दिया। उसके शरीर को आग लगा दी। छेड़छाड़ करने वाले आरोपी मांगीलाल के पुत्र ने पहले तो युवती को धमकाया था कि तूने मेरे बाप को अंदर कराया है, अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा। आरोपी के बेटे ने पीड़ित युवती को जान से मारने की नीयत से उसके शरीर पर एक बोतल भर कर पेट्रोल भी उंडेल दिया। उसके शरीर को आग लगा दी।
विज्ञापन
1 of 3
खंडवा में छेड़छाड़ का विरोध करने वाली युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में छेड़छाड़ से पीड़ित युवती को धमकी मिलने के बाद आत्महत्या के प्रयास करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में देर शाम एक एफआईआर दर्ज हुई है। इसके अनुसार युवती ने आत्महत्या का प्रयास नहीं किया था, बल्कि उसे पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया था। जान से खत्म करने का यह प्रयास भी किसी ओर ने नहीं, बल्कि युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के पुत्र ने ही किया है। कोतवाली थाने की महिला अधिकारी ने पीड़िता की ओर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं पीड़िता को गम्भीर घायल होने के चलते इंदौर रेफर किया गया था, जहां उसका इलाज जारी है और कोतवाली थाना पुलिस फ़िलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि खंडवा नगर के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। बताया गया था कि युवती बीते दिनों अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना से दुखी थी। इसी बीच आरोपी परिवार की ओर से उसे मिल रही धमकियों के चलते उसने अपने घर में ही खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली है। युवती को बचाने में उसके पिता भी आंशिक रूप से झुलस गए थे, और उनके भी बाल इस घटना में जल गए थे। इस पूरे मामले की जांच शहर की कोतवाली थाना पुलिस कर रही थी, जहां शनिवार देर शाम दर्ज हुई एफआईआर के अनुसार बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 3
पीड़ित युवती को इंदौर रेफर किया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया जला रही थी रावण, आरोपी ने युवती को जला डाला
कोतवाली थाना की महिला जांच अधिकारी अनामिका राजपूत द्वारा पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि पूर्व में युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी मांगीलाल के पुत्र ने पहले तो युवती को धमकाया था कि तूने मेरे बाप को अंदर कराया है, अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा। यही नहीं, इस मामले में दर्ज हुई एफआईआर के अनुसार इस धमकी के बाद छेड़छाड़ के आरोपी मांगीलाल के इस तरह की धमकी देने वाले पुत्र ने पीड़ित युवती को जान से मारने की नीयत से उसके शरीर पर एक बोतल भर कर पेट्रोल भी उंडेल दिया। उसके शरीर को आग लगा दी। बता दें कि, पीड़िता को गम्भीर घायल होने के चलते खंडवा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद इंदौर के एमवाय अस्पताल के लिए रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
यह था पूरा घटनाक्रम
बता दें कि खंडवा के कोतवाली थाना अंतर्गत एक युवती के साथ बीते 8 अक्टूबर को पास के ही एक आरोपी मांगीलाल द्वारा छेड़छाड़ की घटना अंजाम दी गई थी। इसके बाद से ही युवती उस घटना से दुखी थी। हालांकि उस मामले में शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद शनिवार को वह युवती जली अवस्था में अस्पताल लाई गई थी। जहां उसने बताया था कि छेड़छाड़ के आरोपी मांगीलाल के पुत्र ने उसे धमका कर कहा था कि मेरे पिता के साथ तुमने गलत किया है, और मेरे पिता के साथ यदि कुछ हुआ, तो यह ठीक नहीं होगा, और मैं इसका बदला लूंगा। इसके बाद अब खुलासा हुआ है कि इस धमकी के बाद आरोपी के पुत्र ने ही, युवती को जला कर जान से मारने का प्रयास किया था।