फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक निर्माण को लेकर भड़का आक्रोश, संत और जनप्रतिनिधि एकजुट, सीएम से की मुलाकात

Mon, 10 Nov 2025 08:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

ममलेश्वर लोक के निर्माण को लेकर विरोध के स्वर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में साधु-संतों और जनप्रतिनिधियों का एक दल मुख्यमंत्री से मिला।
 
विज्ञापन
ममलेश्वर लोक निर्माण के मामले में सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओंकारेश्वर में प्रस्तावित ममलेश्वर लोक निर्माण योजना को लेकर स्थानीय साधु-संत, जनप्रतिनिधि और नगर के नागरिकों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को इस मुद्दे को लेकर मांधाता विधानसभा के विधायक नारायण पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल में मुलाकात की और ममलेश्वर लोक का स्थान परिवर्तन करने की मांग रखी।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में संत दर्शन मंडल ओंकारेश्वर के अध्यक्ष मंगलदास त्यागी, खंडवा जिला भाजपा अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह मौर्य, ओंकारेश्वर नगर भाजपा अध्यक्ष संतोष वर्मा, पार्षद दिनेश पेंटर, कैलाश बवानिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

विधायक नारायण पटेल ने मुख्यमंत्री से कहा कि ममलेश्वर लोक निर्माण के चलते करीब 400 से अधिक परिवारों के मकान टूटेंगे, जिससे सैकड़ों लोग बेघर और बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन


संत मंगलदास त्यागी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अनेक मठ, मंदिर और आश्रम हैं, जो इस योजना की चपेट में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक विरासत की रक्षा के लिए इस योजना का स्थान अन्यत्र तय किया जाए।

ओंकारेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष संतोष वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना है और मामले में मुख्य सचिव से चर्चा कर समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: कैबिनेट बैठक: सीएम ने ओंकारेश्वर परियोजना की बढ़ी लागत को दी मंजूरी, लाडली बहनों को भी अब मिलेंगे 1500 रुपये

इस बीच सोमवार को प्रशासन ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया है। डिप्टी कलेक्टर नोडल अधिकारी अरविंद चौहान, आईएएस श्रीकृष्णा, तहसीलदार उदय मंडलोई तथा संबंधित पटवारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। श्री चौहान ने बताया कि सर्वे कार्य प्रारंभिक चरण में है, किसी प्रकार की तोड़फोड़ या बेदखली की कार्रवाई अभी नहीं की गई है। आने वाले दिनों में क्षेत्र के अतिक्रमण और प्रभावित मकानों का विवरण तैयार किया जाएगा।

ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में करीबन 400 मकान-दुकान और होटल तोड़े जाएंगे। लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई से हमारे सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। लोगों ने कहा कि चाहे जो हो, हम अपना घर नहीं छोड़ेंगे। सरकार लोगों को रोजगार देने के लिए होती है, लोगों का रोजगार छीनने के लिए नहीं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ओंकारेश्वर में ममलेश्वर महलोक निर्माण को लेकर विरोध लगातार बढ़ रहा है। संत-महात्मा, साधु-संन्यासी और आमजन इसे धार्मिक विरासत पर आघात बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन इस योजना में क्या बदलाव करता है?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें