फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: कथित साधु के भभूत देकर मंत्र पढ़ते ही अचानक बेहोश होकर गिरा व्यापारी, लोगों ने कर दी पिटाई

Wed, 30 Aug 2023 09:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा में कुछ गुस्साए लोगों ने एक साधु की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि नागा साधु ने यहां के एक व्यापारी को कुछ भभूत खिलाई, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे नाराज लोगों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
खंडवा में साधू बनकर घूम रहे व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खंडवा में कुछ गुस्साए लोगों ने एक साधु की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि नागा साधु ने यहां के एक व्यापारी को कुछ भभूत खिलाई, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। व्यापारी के परिजनों ने जब हल्ला मचाया तो मौके पर मौजूद लोगों ने नागा साधु को पकड़कर पीट दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस साधु को डायल हंड्रेड की मदद से थाने ले आई, लेकिन इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिलने पर फिलहाल पूछताछ कर साधु को पुलिस ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीन नागा साधु शहर के घंटा घर व्यावसायिक क्षेत्र में घूम रहे थे। उन्हीं में से एक साधु यहां के एक व्यवसायी की दुकान पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नागा साधु ने व्यापारी के हाथ में कोई भभूति दी और मंत्र पड़े। इसके तुरंत बाद अचानक ही व्यापारी बेहोश होकर गिर पड़ा। जब व्यापारी के परिजनों ने हल्ला किया तो हम मौके पर पहुंचे और हमने साधु को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि नागा साधु के दो और साथी भी थे, जो मौका मिलते ही वहां से फरार हो गए। हालांकि इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत नहीं मिलने पर साधु से पूछताछ कर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें