फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: आचार संहिता के बीच परिवहन अधिकारी ने की यात्री बसों की चेंकिग, 3 बसों पर चालानी कार्रवाई की

Fri, 26 Apr 2024 05:25 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

Khandwa News: खंडवा जिले में परिवहन विभाग ने भी स्टेट हाईवे पर बसों की चेकिंग कर उनमें यात्रियों को दी जा रही सुविधाएं और बसों के फिटनेस सहित दस्तावेजों को चेक किया। इस दौरान तीन बसों में अनियमितता पाए जाने के चलते उनसे करीब 14000 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन
बसों की जांच करती परिवहन विभाग की टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा जिले के हरसूद मार्ग पर गुरुवार शाम परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा यात्री बसों सहित अन्य वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान वाहनों के चालक/परिचालकों को बसों के सुरक्षित संचालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं खंडवा के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे ने बताया कि यात्री बसों में सुरक्षा के मानकों जैसे स्पीड गवर्नर का उपयोग, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, ओव्हरलोडिंग नहीं करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, फर्स्ट ऍड बाक्स, वर्दी पहनने एवं आपातकालीन खिड़की के पास सीट नहीं लगाये जाने जिससे आपातकाल के समय खिड़की आसानी से खोली जा सके आदि कामों की समझाइश भी दी गई है।
विज्ञापन


वहीं परिवाहन अधिकारी बिल्लोरे ने बताया कि चेंकिग के दौरान सभी बसों की आपातकालीन खिड़की को भी खोलकर चैक किया गया। साथ ही इस दौरान 3 बसों में अनियमितता मिली थीं, जिसके बाद जिन वाहनों में अनिमियताएं पाई गई, उनपर केंद्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं में  कार्रवाई करते हुये 14 हजार रुपये का समन शुल्क भी वसूल किया गया है ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें