फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: अग्रणी एसएन कॉलेज की कंप्यूटर लैब में लगी आग, डेढ़ करोड़ की लागत से आए कंप्यूटर और AC जलकर खाक

Fri, 26 Apr 2024 04:56 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

Khandwa News: खंडवा जिले के अग्रणी कॉलेज नील कंठेश्वर कॉलेज की कंप्यूटर लैब में गुरुवार को आग लग गई। कॉलेज छात्रों के लिए बनाई गई कम्प्यूटर लैब में आग लगने से कॉलेज को भी बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कॉलेज में लगी आग से करीब 1 करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा जिले के अग्रणी कॉलेज नील कंठेश्वर कॉलेज की कंप्यूटर लैब में गुरुवार को आग लग गई। कॉलेज छात्रों के लिए बनाई गई कम्प्यूटर लैब में आग लगने से कॉलेज को भी बड़ा नुकसान हुआ है। आग से लैब में रखे 40 कंप्यूटर सिस्टम आधे से ज्यादा जल गए, तो वहीं इनमें से कुछ पूरी तरह से जल कर खाक हो गए हैं। वहीं लैब के कमरे में 3 एसी भी लगे हुए थे, जो आग लगने की वजह से स्वाहा हो गए। इधर कॉलेज प्रबंधन ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई है। वहीं आग की भनक लगते ही कॉलेज स्टाफ सतर्क हुआ और सूझबूझ से आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी। इसी बीच पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर तुंरत काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


वहीं कालेज की कंप्यूटर लैब के असिस्टेंट इंचार्ज प्रोफेसर अभिषेक सिंधे का कहना है कि इस लैब का निर्माण वर्ल्ड बैंक की मदद से हुआ था। कॉलेज प्रबंधन ने कक्ष उपलब्ध कराया था, बाकी वर्ल्ड बैंक ने ही पूरा सिस्टम लगाया था। कॉलेज के साइंस और कम्प्यूटर के स्टूडेंट को लैब के जरिए मदद मिलती थी। ये लैब करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से जून 2023 में ही तैयार हुई थी। वहीं 4 महीने पहले ही दिसंबर 2023 में इस लैब को छात्रों के लिए खोला गया था।

इधर छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज की कंप्यूटर लैब में आग लगने की घटना पर संदेह करते हुए जांच की मांग की है। विद्यार्थी परिषद के हर्ष वर्मा ने कहा कि इस तरह से आग लगना कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है। कॉलेज प्रबंधन का डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत है कि उस समय कोई छात्र लैब में नहीं था। वरना इसकी जिम्मेदारी कौन लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें