फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: चलती कार में लगी अचानक आग, कार सवार परिवार ने कूदकर बचाई जान

Wed, 24 Apr 2024 09:13 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

भोपाल स्टेट हाइवे पर रजुर गांव के पास एक चलती कार में आग लग गई। कार सवार चारों लोग खंडवा से इलाहाबाद जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। फायर फाइटर की मदद से आग पर काबू पया।
विज्ञापन
अचानक जल उठी कार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के हरदा भोपाल मार्ग पर आशापुर चौकी अंतर्गत आने वाले रजुर गांव के पास गुरुवार शाम अचनाक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार धूं-धूं कर जलने लगी। हालांकि, फायर फाइटर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के बाद खंडवा हरदा मार्ग पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। कार खंडवा के एक व्यापारी की बताई जा रही। हरसूद थाने की आशापुर चौकी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


खंडवा के हरदा भोपाल स्टेट हाइवे पर रजुर गांव के पास चलती कार में मंगलवार शाम देखते ही देखते अचानक आग लग गई। जैसे ही कार में आग लगी वेसे ही कार सवार और पीछे बैठे अन्य लोगों ने कार में से कूदकर अपनी जान बचाई। कार खंडवा के व्यापारी की बताई जा रही है। उसमें सवार सभी चारों लोग खंडवा से इलाहाबाद जा रहे थे। इसी दौरान  रजुर गांव के पास हादसा हो गया। सूचना मिलने पर हरसूद से पुलिस और फायर फाइटर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें