फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: सीएम मोहन यादव बोले- भाजपा मय हो चुका है प्रदेश, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ

Sun, 21 Apr 2024 10:49 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मतदाताओं के चेहरे की खुशी और भाजपा के टेबलों की भीड़ यह बताती है कि पूरा प्रदेश भाजपा मय हो चुका है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में जनसभा को संबोधित करते सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल की नामांकन सभा को संबोधित करने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खंडवा पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञानेश्वर पाटिल का नामांकन पत्र दाखिल कराया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


इसके बाद सीएम यादव ने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश को मोदी मय और भाजपा मय बताया। उन्होंने कहा कि खंडवा के लोकप्रिय प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल का नामांकन पत्र दाखिल करा दिया गया है। खंडवा में जैसा हमारा पुराना रिकॉर्ड रहा है, यहां हमारा परंपरागत रूप से जनता का अच्छा वोट बैंक है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है और पूरा प्रदेश मोदी मय हो चुका है।

शुक्रवार को देशभर में हुए प्रथम चरण के मतदान को लेकर सीएम यादव ने कहा कि मतदाताओं के चेहरे की खुशी और भाजपा के टेबलों की भीड़ यह बताती है कि पूरा प्रदेश भाजपा मय हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें