फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: मंगेतर को आपत्तिजनक वीडियो दिखा तुड़वाई सगाई, प्रेमिका ने लवर पर करवाया दुष्कर्म का केस दर्ज

Thu, 01 Feb 2024 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा

सार

हरसूद थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की ने कन्हैया पिता गुलाब ठाकुर निवासी हथनोरा के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि प्रेमी ने लड़की की सगाई तुड़वा दी। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा में प्रेम प्रसंग की एक कहानी कॉलेज से शुरू हुई और दुष्कर्म के बाद खत्म हो गई। दरअसल युवक-युवती एक-दूसरे के गहरे दोस्त थे। वे शादी करना चाहते थे, लेकिन दो साल के बाद प्रेमिका ने प्रेमी से ब्रेकअप कर लिया और दूसरे युवक से सगाई कर ली। यही बात प्रेमी को खटकने लगी और वह प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया। वहां उसने मंगेतर को प्रेमिका के आपत्तिजनक वीडियो बता दिए, जिसे देख मंगेतर ने सगाई तोड़ दी। मामला बिगड़ गया तो प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन


एसआई लीला बघेल ने बताया कि हरसूद थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की ने कन्हैया पिता गुलाब ठाकुर निवासी हथनोरा के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता और कन्हैया कॉलेज में साथ पढ़ते थे। इनके बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ। इस दौरान कन्हैया पीड़िता को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। वह धमकाता था कि यदि, किसी को उसके बारे में बताया तो वह उसे मार देगा। दो साल तक पीड़िता शोषण सहती रही। इस बीच उसकी सगाई हो गई। यह बात कन्हैया को पता चली तो वह पीड़िता के मंगेतर के घर पहुंच गया। उसने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो बताए, जिसे देख मंगेतर ने सगाई तोड़ दी। फिर पीड़िता और उसके परिजन ने कन्हैया पर दुष्कर्म व धमकाने का केस दर्ज करवाया है।

इधर, पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी का कहना है कि उसने दुष्कर्म नहीं किया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। उसने मुझसे बात करना बंद कर दी, फिर दूसरे से शादी करने वाली थी। यही बात मुझे बुरी लगी। इसीलिए उसके मंगेतर को हकीकत बयां की। हालांकि फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें