फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: BJP सांसद ने अपनी ही पार्टी के MP को दी सीख, बोले- अपने आचरण को देखते हुए करना चाहिए व्यवहार

Sat, 23 Sep 2023 10:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने नए संसद भवन में बहुजन समाज पार्टी के एक मुस्लिम सांसद के लिए अमर्यादित और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था। उसके बाद सोशल मीडिया सहित पूरे देश में उनके इसी बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपनी ही पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी के संसद में कहे गए शब्दों को लेकर उन्हें अच्छे आचरण की सीख देते हुवे सभी सांसदों से अच्छे आचरण करने की अपील तक कर दी है। बता दें कि रमेश बिधूड़ी के संसद में बोले गए अमर्यादित शब्दों के बाद देश के रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने भी उस पर खेद प्रकट किया था।

विज्ञापन


देश की संसद में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की असंसदीय भाषा सबने सुनी और देखी। इस बयान के बाद देश के रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बिधूड़ी के बयान पर खेद भी प्रकट किया है। वहीं खंडवा से भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपनी ही पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सांसद पाटिल ने कहा कि जो भी सदन है, हम उसे मंदिर मानते हैं, और इतनी जनता हमे आशीर्वाद देकर वहां भेजती है। तो हर सदस्य ने अपने आचरण को देखते हुए ही व्यवहार करना चाहिए और ऐसी कोई भी बात नही बोलना चाहिए, जिससे देश की जनता के बीच गलत संदेश जाए। उनकी जो भी टिप्पणी होगी उस बात को लेकर हमारे वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह जी ने भी खेद व्यक्त किया है। हालांकि, सांसद पाटिल ने रमेश पर कार्रवाई करने को लेकर कहा कि उन पर कार्रवाई को लेकर जो भी निर्णय करना है, वह अध्यक्ष करेंगे, इसमें मैं कुछ नहीं बोल सकता।
विज्ञापन


बता दें, कि संसद में बोलते हुए दक्षिण दिल्ली से भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली को लेकर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद से विपक्ष भाजपा पर हमलवार है और हर तरफ सांसद बिधूड़ी की भाषा पर आपत्ति जताई जा रही है। बिधूड़ी के बयान के बाद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद भी प्रकट किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें