फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: डायरिया का प्रकोप, 300 से अधिक हुए बीमार, दो बच्चों समेत पांच मरीजों की हुई मौत

Sat, 04 May 2024 05:01 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

Burhanpur: बुरहानपुर नगर में इस समय उल्टी, दस्त सहित डायरिया बीमारी का प्रकोप लगातार देखा जा रहा है। वहीं इसके चलते करीब 300 से अधिक लोग प्रभावित देखे जा रहे हैं और अब तक जिला अस्पताल में पांच मौतें होना भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई महिला की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर के जिला चिकित्सालय में इस समय पेट दर्द, उल्टी और दस्त से पीड़ित मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि यह सभी डायरिया बीमारी से पीड़ित हैं जोकि दूषित खाने पीने से फैली है। वहीं इस बीमारी के चलते बड़ी संख्या में मरीज लगातार जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं, जहां इससे पीड़ित दो बच्चों और एक महिला समेत पांच मरीजों की मौत भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि शहर के आधा दर्जन से अधिक वार्डों के करीब 500 से अधिक लोगों में इस बीमारी के लक्षण देखने को मिले हैं, तो वहीं इसको लेकर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग में ठन गई है। स्वास्थ्य विभाग बोल रहा है कि दूषित पानी पीने से यह इंफेक्शन फैल रहा है, और उससे ही मौत हो रही है। 
विज्ञापन


महापौर बोली, डायरिया से नहीं हुई बच्चों की मौत
वहीं नगर निगम की महापौर मधु पटेल इस बात को नकार रही हैं। उनका कहना है कि शहर में डायरिया से कोई भी मौत नहीं हुई है, वहीं दूषित पानी की भी कोई समस्या नहीं है। नगर निगम ने पीएचई विभाग को चार बार सैंपल दिए है, इसके बाद भी जो कांग्रेसी बोल रहे हैं कि 10 वार्डों में गंदा पानी आ रहा है, जबकि हम इतने समय से सेवा कर रहे हैं, और एक बार भी ऐसी दिक्कत नहीं आई है। हमारी टीम सभी वार्डों में लगातार घूम रही है।  पीएचई विभाग को चार बार हमने सैंपल दिए हैं। 

महापौर अब तक नहीं जा पायीं अस्पताल तक
वहीं महापौर पटेल ने कहा कि पानी का दूषित होना बिल्कुल वह मानती ही नहीं है, क्योंकि हमने पीएचई विभाग को चार-चार बार सैंपल दिए हैं और मैं दावा ठोक के बोलती हूं कि पानी दूषित नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह हैजा या इस तरह की कोई बीमारी नहीं है।  नगर निगम पर ही पूरी बात ठोकने से नहीं चलता है इसके लिए पार्षद लोगों को भी आगे आना पड़ेगा और कांग्रेस के पार्षदों के पास अभी कोई चारा नहीं है। उन्होंने नगर निगम को ही टारगेट बनाकर नगर निगम का नाम उछाल दिया है। 
विज्ञापन


कुछ सीरियस कंडीशन के पेशेंट भी आ रहे हैं अस्पताल
वहीं इसको लेकर बुरहानपुर के सिविल सर्जन ने कहा कि फिलहाल स्थिति कंट्रोल में नहीं आई है, अभी भी लगातार पेशेंट आते जा रहे हैं। इनमें से कुछ-कुछ पेशेंट बहुत सीरियस कंडीशन में भी आ रहे हैं। कल भी यही हुआ कि दो पेशेंट बहुत सीरियस कंडीशन में हॉस्पिटल आए थे, जिन्हें हमने पूरा ट्रीटमेंट देकर भी बचा नहीं पाए और उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें