फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार करने वाली तस्वीर: ओंकारेश्वर में नर्मदा घाट पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला तो कचरा ट्रॉली में डाल हटाया

Mon, 28 Aug 2023 05:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

ओंकारेश्वर के नर्मदा घाट पर सोमवार को एक वृद्ध का शव मिला है। उसे घाट से हटाने और अंतिम संस्कार के लिए नगर परिषद के कर्मचारी कचरा गाड़ी में डालकर ले गए। अब मामले में जांच की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
ओंकारेश्वर घाट से शव को कचरा वाहन से हटाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखते हुए एक वृद्ध के शव को कचरा गाड़ी में डालकर ले जाया गया। यह काम नगर परिषद के शासकीय कर्मचारियों द्वारा किया गया। हालांकि प्रशासन अब इस मामले में जांच करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


बता दें जो वीडियो सामने आया है वो खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का है। इस वायरल वीडियो में एक शव को कुछ लोग कपड़े की बनी पोटली की सहायता से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालते नजर आ रहे। ये वाहन कचरा ढोने के काम आता है। बता दें कि धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर में बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग स्थित है। यहां श्रद्धालु मोक्ष की तलाश में आते हैं, लेकिन यहां का इस तरह का वीडियो वायरल होने से तीर्थनगरी की भी छवि खराब हो रही है। शव को घाट से उठने के लिए नगर परिषद को शव वाहन भेजना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। 

इस मामले में खंडवा जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिए ही हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि अभी कुछ देर पहले ही एक वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। उसकी जांच के लिए ओंकारेश्वर सीएमओ को बोला गया है कि इसके पीछे क्या कारण थे। पता किया जाएगा कि वहां शव वाहिनी है या नहीं है। अगर नहीं है तो वहां पर शव वाहन की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें