फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Results 2025: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली इस छात्रा ने कमाल कर दिखाया, बिना कोचिंग के हासिल किए 95% अंक

Tue, 13 May 2025 06:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

CBSE Results News: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की एक छात्रा सरकारी केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई करते हुए और बिना कोचिंग किए ही सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट में शानदार सफलता प्राप्त की। छात्रा ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
जिया शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं और 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए। इन नतीजों में एक बार फिर से बेटियों ने बाजी मारी है। सीबीआई बोर्ड में यूं तो किसी तरह की मेरिट लिस्ट नहीं बनाई जाती है, लेकिन कई होनहार छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा परिणाम में 95 प्रतिशत से भी अधिक नंबर लाकर अपने साथ-साथ अपने माता-पिता, अपने स्कूल और जिले का नाम रौशन किया है।

विज्ञापन

 
ऐसे ही मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 12वीं की छात्रा जिया शुक्ला ने बगैर किसी ट्यूशन क्लास लिए, अपनी सेल्फ स्टडी के दम पर ही सफलता के झंडे गाड़े हैं। कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ते हुए उन्हें 95.5 प्रतिशत मार्क्स हासिल हुए हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय जिया ने अपने माता-पिता के साथ ही विशेष रूप से स्कूल के टीचर्स को दिया है, जो की बगैर किसी भेदभाव के एक-एक छात्र-छात्रा पर विशेष ध्यान देकर उनकी पढ़ाई में मदद करते थे।

यह भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी, 10वें स्थान पर रहा मध्य प्रदेश,लड़कियों ने मारी बाजी
विज्ञापन


चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना
जिया का मानना है कि इसी के चलते निजी स्कूलों के मुकाबले एक शासकीय स्कूल में पढ़ते हुए बगैर किसी कोचिंग क्लॉस के उन्हें यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। अब उनका सपना है कि वे भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट का कोर्स करते हुए अपने माता-पिता का नाम रौशन करें। बता दें कि खंडवा के केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट यहां स्थित कई बड़े निजी और महंगे स्कूलों के मुकाबले 100 प्रतिशत रहा है, जिसमे जिया जैसे कई छात्र-छात्राओं को बड़ी सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी, देश के 17 रीजन में 15वें स्थान पर रहा मध्य प्रदेश

जिया की मां ने क्या कहा
वहीं, अपनी बेटी की सफलता पर जिया की मां सुनीता शुक्ला ने बताया कि उन्हें इस सफलता पर इतनी खुशी हो रही है कि इसे शब्दों में बयां कर पाना मुमकिन नहीं है। जिया के साथ-साथ उन्हें भी मेहनत करना होता था। जिया अक्सर पढ़ते-पढ़ते सो जाती थी, जिसे वे ध्यान देकर उठाती रहती थीं और उसे पढ़ाई करने का ध्यान दिलाती रहती थीं। 
उन्होंने जिया को घर के कामों से दूर रहकर सिर्फ पढ़ाई करने का काम दे रखा था। जिया आठ लोगों के परिवार की चार भाई बहनों वाली सबसे बड़ी बेटी है। इसलिए अब उनका सपना है कि जिया की तरह ही उनके बाकी बच्चे भी सफलता हासिल करें।

विज्ञापन

अस्मिता रिछारिया - फोटो : अमर उजाला

छतरपुर की अस्मिता ने किया जिला टॉप
आज पूरे देश में सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं, जिसमें बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। मध्यप्रदेश में रिजल्ट 82.46 प्रतिशत रहा है। दरअसल, पूरे मध्यप्रदेश में CBSE के 1252 स्कूल हैं। छतरपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र रिछारिया की बेटी अस्मिता रिछारिया ने जिला टॉप कर सबको चौंका दिया है।

यह भी पढ़ें: CBSE 12वीं रिजल्ट में बेटियों का धमाल, इंदौर में 91% से ऊपर पास

छतरपुर में पढ़ने वाली छात्रा ने 500 में से 487 अंक हासिल कर जिले में नाम रौशन कर सारे स्कूलों के बच्चों को पीछे छोड़ दिया। बेटी के टॉप करने पर पिता जितेंद्र रिछारिया, माता नीरजा रिछारिया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और बेटी के जिला टॉप करने पर घर में खुशियों की बहार आ गई। लोगों का आना जाना लग गया। घर में मिठाई बटनी शुरू हो गई। वहीं, जब छात्रा से बात की तो उसने बताया, अब UPSC की तैयारी करूंगी। मेरे परिवार और स्कूल के लोगों का बड़ा सपोर्ट रहता था, सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान केंद्रित था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें