फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: कांग्रेस से निकाले गए नौ कार्यकर्ताओं को जीतू पटवारी ने फिर से किया बहाल, निष्कासन रद्द

Fri, 19 Apr 2024 11:05 PM IST
खंडवा ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर

सार

जिला अध्यक्ष रिंकू टांक ने बताया कि पार्टी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है, और सभी का पार्टी में पुनः स्वागत है । प्रदेश संगठन के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने सभी नेताओं की बहाली से संबंधित पत्र विधिवत जारी कर दिया है ।
विज्ञापन
निष्काषन रद्द करने संबंधी पत्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बुराहनपुर जिले में अलग अलग गुटों में बटी हुई कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है। इसी के चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इन सभी गुटों में बिखरे और विधानसभा चुनाव के समय से निष्काषित चल रहे कांग्रेसियों को वापस से पार्टी में शामिल कर लिया है। इसके बाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए बुराहनपुर के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा के निवास पर एक बैठक भी आयोजित की गई।
विज्ञापन


बुरहानपुर जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान अल्पसंख्यक प्रत्याशी को टिकट दिए जाने और लगातार हंगामा करने के चलते निष्कासित किए गए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं का निलंबन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद निष्कासित नेताओं की कांग्रेस में एक बार फिर से वापसी हुई है। इसको लेकर बाकायदा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भोपाल स्थित कार्यालय से उपाध्यक्ष संगठन मंत्री राजीव सिंह के नाम से एक पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के दिए निर्देशों का हवाला देते हुए कुल 9 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम लिखकर उनके निलंबन को रद्द करने संबंधी पत्र जारी किया गया है।

निष्कषित हुए कार्यकर्ताओं की वापसी को लेकर बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रिंकू टांक ने बताया कि पार्टी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है, और सभी का पार्टी में पुनः स्वागत है। प्रदेश संगठन के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने सभी नेताओं की बहाली से संबंधित पत्र विधिवत जारी कर दिया है। इसके बाद आज पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह के घर पर पत्रकारवार्ता आयोजित कर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई है। वहीं उन्होंने कहा कि अब हम भाजपा के 20 साल और कांग्रेस के 5 साल के विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे, और बुरहानपुर सहित देशभर में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

निष्काषन रद्द करने संबंधी जानकारी कांग्रेस की बैठक में भी दी गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें