फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: देर रात होटल के थर्ड फ्लोर से उठने लगी आग की लपटें, पुलिस ने समय रहते पाया काबू

Sat, 17 Aug 2024 02:55 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

सीएसपी गौरव पाटिल ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हो सकता है कि यह बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी हो या फिर किसी ने जानबूझकर आग लगाई हो। यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
देर रात लगी होटल साकेत में आग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर नगर में देर रात शिकारपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले होटल साकेत में आग लग गई। तीसरी मंजिल से आग की लपटें और धुआं उठते देख पास में मौजूद डायल 100 के स्टाफ ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जहां से तत्काल फायर ब्रिगेड को रवाना किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही सीएसपी गौरव पाटिल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने की कवायद शुरू की। कुछ समय बाद एक और फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि आग के फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

बुरहानपुर सीएसपी गौरव पाटिल ने बताया कि हमारे सेट पर पॉइंट चला कि होटल साकेत में आग लग गई है, जो कमल डेरी के सामने थाना शिकारपुर से शनवारा वाले रोड पर स्थित है। चूंकि, यह हमारे डायल 100 का एक नोडल पॉइंट है। इसलिए डायल 100 की गाड़ी पहले से मौके पर मौजूद थी, जिसने कंट्रोल रूम को सूचना दी और वहां से फायर ब्रिगेड को भेजा गया। सबसे पहले एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कुछ समय बाद दूसरी फायर ब्रिगेड भी वहां पहुंच गई। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि यह होटल आदर्श द्वेदी नाम के व्यक्ति का है। आग होटल के किचन एरिया में लगी थी, जहां कुछ गद्दे पड़े थे और स्टोर रूम भी था। 
विज्ञापन


आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
सीएसपी गौरव पाटिल ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हो सकता है कि यह बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी हो या फिर किसी ने जानबूझकर आग लगाई हो। यह जांच का विषय है। जैसे ही लाइट चालू होगी, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी, तब ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने में काफी मदद मिली
सीएसपी पाटिल ने बताया कि इस घटना में फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने में काफी मदद मिली थी। उन्होंने कहा कि फायर एक्सटिंग्विशर हमेशा कारगर साबित होते हैं और पब्लिक प्लेस पर इनका इस्तेमाल आवश्यक है। हाल ही में एसडीएम मैडम ने भी इसको लेकर अभियान चलाया था। फायर एनओसी की जांच को लेकर सीएसपी पाटिल ने कहा कि इस मामले को एसडीएम मैडम के संज्ञान में लाया जाएगा और पहले से चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें