फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा: नेशनल हाईवे स्थित मोरटक्का पुल पर ट्रक ने दंपति को रौंदा, लोगों ने पीछा कर पकड़ा ट्रक

Wed, 23 Feb 2022 07:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा जिले के मांधाता थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार दंपति की मौत हो गई। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार घटना करीब चार बजे मोरटक्का नर्मदा नदी पुल पर हुई। थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने बताया कि मोपेड (एमपी 10 एमबी 9015) से 52 वर्षीय शिवराम पिता भाईराम बलाई पत्नी जयवंती बाई (47) को लेकर बड़वाह से अपने ग्रह नगर ग्राम कोठी आ रहा था। उस दौरान ट्रक क्रमांक एमपी 09. 4762 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक क पहियों में आने से घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी। मोरटक्का चौकी प्रभारी एवं थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैफिक जाम खुलवाया। दोनों दंपति को ओकारेश्वर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। थाना मांधाता क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर दंपति की मौत के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों और पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें