फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa Road Accident: दहेज का सामान लेकर जा रहे ट्रक ने मेहमानों को रौंदा, हादसे में तीन की मौत, चार घायल

Tue, 17 May 2022 10:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा जिले के मूंदी में सोमवार देर रात एक ट्रक शादी में मिला दहेज का सामान लेकर जा रहा था, इसी दौरान उसने सड़क पर खड़े 7 मेहमानों को रौंद दिया। हादसे में चाचा-भतीजा और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
खंडवा में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना जिले के मूंदी की है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात एक ट्रक शादी में मिला दहेज का सामान लेकर जा रहा था, इसी दौरान उसने सड़क पर खड़े 7 मेहमानों को रौंद दिया। हादसे में चाचा-भतीजा और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा मूंदी के रुद्र मैरिज गार्डन के बाहर का है। यहां राठौर परिवार के घर में शादी का फंक्शन था। सोमवार को रात सवा दस बजे तक रिसेप्शन में मेहमानों के आने जाने का सिलसिला चालू था। गार्डन के सामने कुछ मेहमान खड़े थे। तभी मूंदी से सिंधखाल की ओर जा रहे तेज रफ्तार आइशर ट्रक ने यहां खड़े लोगों को रौंद दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर ने सबसे पहले दो बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक लहराते हुए मेहमानों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। आगे जाकर वाहन अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ने के बाद रुक गया। गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की, फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


तीन की मौत, चार घायल
हादसे में गेंदालाल राठौर (62) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गेंदालाल के भतीजे विशाल की भी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एक सात साल की मासूम बच्ची खुशी की भी हादसे में घायल होने के बाद जान चली गई। परिवार की ही बहू भारती, पति संजय, हर्षिता (8) पिता राकेश और शानू गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

देरी के कारण गई विशाल की जान
बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर काफी देर तक नहीं पहुंची। हादसे में घायल विशाल काफी देर तक दूसरे घायलों को अस्पताल भेजता रहा, कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के लिए लोग निकले लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें