फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: साधु के साथ मारपीट के बाद जटा काटी, हिन्दू संगठनों में आक्रोश, मामला सामने आने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 May 2022 06:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

हाट बाजार में भिक्षा मांग रहे एक साधु को पहले सरेबाजार पीटा फिर उसे नाई की दुकान पर ले जाकर उसकी जटा काट दी और उसे भद्दी गालियां दी गईं।
विज्ञापन
साधु के साथ मारपीट का मामला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा जिले में एक साधु के साथ मारपीट और बाल काटने का मामला सामने आया है। साधु के साथ एक युवक ने अभद्रता की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग साधु के साथ मारपीट और गाली गलौच करते हुए नजर आ रहे हैं। मामले का खुलासा होने के बाद हिन्दू संगठनों में नाराजगी है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने बाल काटने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामला खंडवा के आदिवासी बहुल इलाके खालवा का है। यहां हाट बाजार में भिक्षा मांग रहे एक साधु को पहले सरेबाजार पीटा फिर उसे नाई की दुकान पर ले जाकर उसकी जटा काट दी और उसे भद्दी गालियां दी गईं। मामला बीते रविवार का बताया जा रहा है। पूरी घटना को स्थानीय लोगों ने मोबाइल में कैद किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना पर संज्ञान लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।
 
मामले की जानकारी देते हुए खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह कहा कि साधु के साथ मारपीट और जटा काटने का मामला रविवार का है। साधु बाजार में भिक्षा मांग कर अपना जीवन यापन करता है। वहीं, आरोपी प्रवीण गौर होटल संचालक है। किसी बात को लेकर होटल संचालक और साधु में बहस हो गई, जिसके बाद होटल संचालक ने उसे सरेबाजार पीटा और सैलून की दुकान में ले जाकर उसकी जटा काट दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था। 
विज्ञापन


साधु की तलाश में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने कथित युवक की कब्जे से साधु को छुड़ा लिया था, लेकिन उसके बाद से साधु की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। फिलहाल पुलिस साधु की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें