फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: खंडवा के आबकारी अधिकारी ने ऑफिशियल ग्रुप में शेयर किया पोर्न वीडियो, शिकायत के बाद निलंबित

Sat, 11 Jun 2022 11:22 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

सहायक आबकारी अधिकारी ने अश्लील वीडियो शेयर करने के बाद ग्रुप से डिलीट भी नहीं किया था। वहीं अधिकारी पर पहले भी एक महिला कर्मचारी उत्पनीड़न का आरोप लगा चुकी है।
विज्ञापन
आरपी अहिरवार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा के सहायक आबकारी अधिकारी ने ऑफिशियल ग्रुप में पोर्न वीडियो शेयर कर दिया था। इस मामले में सहायक आबकारी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। अपर आबकारी आयुक्त इंदौर ने एडीईओ आरपी अहिरवार को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंदौर संभाग के खंडवा जिले के आबकारी अफसरों के ग्रुप में आरपी अहिरवार ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया था। वीडियो पोस्ट करने के बाद उसने डिलीट भी नहीं किया। इस ऑफिशियल ग्रुप में कई महिला कर्मचारी भी जुड़ी हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अहिवार के ऑफिशियल ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर करने की शिकायत पूरे स्टाफ ने जिला कलेक्टर और आबकारी आयुक्त से की थी।


शिकायत के बाद सहायक आबकारी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि एडीएईओ पर पहले भी एक महिला कर्मचारी उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी है। जिसकी शिकायत उन्होंने जिला कलेक्टर से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें