फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा: कार-बोलेरो की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत 2 की मौत, एंबुलेंस रोकने को लेकर हुआ विवाद

Fri, 13 Nov 2026 09:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

पूर्व सांसद अरुण यादव के दिवाली मिलन समारोह से लौट रहे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन की कार खंडवा में हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो से सीधी भिड़ंत में अजय महाजन और उनके साथी सुनील की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं।
विज्ञापन
खंडवा में भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस के दो नेताओं की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के लछोरा गांव के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में कार और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बुरहानपुर जिले के खकनार से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन और उनके साथी सुनील की मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखा विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


पूर्व सांसद के कार्यक्रम से वापसी
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन अपने साथी सुनील, भांजे अक्षय और एक अन्य व्यक्ति के साथ पूर्व सांसद अरुण यादव के दिवाली मिलन समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोग कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। कार को अजय महाजन के मामा चला रहे थे। लछोरा गांव के पास सामने से आ रही एक बोलेरो से उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में कार सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान अजय महाजन और सुनील ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा: भाजपा नेता बंटी पटेल के भाई पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, धमकी देने के आरोप में शस्त्र लाइसेंस रद्द
विज्ञापन


एंबुलेंस रोकने और विवाद का आरोप
हादसे में घायल अजय महाजन के भांजे अक्षय के अनुसार घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया था। आरोप है कि एंबुलेंस के मौके पर पहुंचते ही बोलेरो में सवार लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। बोलेरो सवारों ने मारपीट करने के इरादे से लाठियां निकाल लीं और मौके पर पहुंची एंबुलेंस को वापस भेज दिया। इस वजह से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिलने में बाधा उत्पन्न हुई और स्थिति अधिक गंभीर हो गई।
विज्ञापन


पुलिस जांच और वाहन की पहचान
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन पर 'मध्य प्रदेश शासन' लिखा हुआ था। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और हादसे के बाद हुए विवाद की  जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें