खंडवा में मंदिरों के बाहर रखे पोस्टर।
- फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में मंदिरों में दर्शन करने को लेकर ड्रेसकोड लागू किए जाने के बैनर पोस्टर लगने लगे हैं। मध्यप्रदेश के खंडवा में भी मंदिरों के बाहर हिंदू जागरण मंच ने फ्लेक्स बैनर लगाए हैं, जिन पर लिखा है कि "विनम्र निवेदन महिलाएं एवं पुरुष मंदिर परिसर में अशोभनीय कपड़े जैसे जीन्स टी-शर्ट, हाफ पेन्ट, नाइट सूट, लोअर, बरमूडा, शार्टस् पहनकर प्रवेश न करें"। बता दें कि इस तरह के बैनर पहले भी कई बड़े शहरों और मंदिरों में लगाए जा चुके हैं। हिन्दू जागरण मंच इसे लेकर जन जागरण अभियान चला रहा है। मंच का कहना है कि अभी हम लोगों को जागृत कर रहे हैं ताकी हिन्दुओं की संस्कृति की रक्षा की जा सके।